Exclusive: पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे आनंद का त्रिवेंद्र रावत पर बड़ा हमला, हाकम सिंह का हाकम कौन?
Exclusive news: पूर्व सीएम हरीश रावत के लिए लोकसभा चुनाव 2024 कई मायनों में खास है। हरीश रावत खुद भले ही चुनावी मैदान में नहीं है। लेकिन उनके बड़े बेटे वीरेंद्र रावत हरिद्वार से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार का चुनाव हरीश रावत परिवार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इस चुनाव में किस तरह पूरा परिवार वीरेंद्र रावत को जिताने के लिए प्रयास कर रहा है। सभी मुद्दों पर वन इंडिया ने हरीश रावत के छोटे बेटे आनंद रावत से बात की।

आनंद रावत सक्रिय राजनीति में काफी समय से हैं। आनंद ने अब तक चुनाव तो नहीं लड़ा, लेकिन वे युवाओं में काफी लोकप्रिय है। आनंद रावत का कहना है कि जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का टेम्पो बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायक और नेता भले ही छोड़कर भाजपा में चले गए हों लेकिन नेता गए कार्यकर्ता आज भी अपनी पार्टी के साथ खड़े हैं।
आनंद ने भाजपा को आगाह किया कि भाजपा इस तरह से गलत परिपाटी कर रही है। जिस वजह से भाजपा के कार्यकर्ता भी हतोत्साहित हो रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को भाजपा अपने नेता मान रही है। जिससे भाजपा के कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आनंद ने कहा कि भाजपा का जो कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख हैं। वो पन्ना प्रमुख ही रह जाएंगे। जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अब संभावना नजर आ रही हैं।
जिसका असर आने वाले दिनों में नजर आएगा। खुद की राजनीतिक सक्रियता और भविष्य को लेकर आनंद ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती हर कार्यकर्ता की मजबूती है। वे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैंं कांग्रेस मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा।
आनंद रावत ने हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत पर जमकर हमला किया और कहा कि पूर्व सीएम से हरिद्वार की जनता पूछ रही है कि हाकम सिंह का हाकम कौन है, महिलाएं उत्तरा पंत के साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में पूछ रही हैं। ब्राह्रमण समाज देवस्थानम बोर्ड को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के जो कार्यकाल के कामकाज हैं, उनका जबाव ही भारी पड़ रहा है। भाजपा के पांच लाख वोट से जीतने का लक्ष्य को लेकर आनंद ने कहा कि मुंगेरी लाल के सपने 4 जून को साफ हो जाएगा कि इनके पेरों तले जमीन कैसे खिसक जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications