Kumbh Mela 2021: हरिद्वार में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम रावत ने की अधिकारियों संग अहम बैठक
देहरादून। देवों की धरती कहे जाने वाले उत्तराखंड के हरिद्वार में इस समय कुंभ मेले की धूम है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। कोरोना वायरस संकट के बीच लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कई इंतजाम किए हैं, लेकिन आने वाले समय में वह नाकाफी साबित हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुंभ मेले के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आगे महत्वपूर्ण स्नानों में श्रद्धालुओं की संख्या की संख्या बढ़ेगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, कुंभ में भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए मैनेजमेंट की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए हरिद्वार में भारी सुरक्षाबल के तैनाती का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, इस सिलसिले में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुलिसे के शीर्षअधिकारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक की है। चर्चा के दौरान सीएम रावत ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए CM तीरथ सिंह रावत ने कहा- अब कुंभ मेले में आने के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत नहींं
गौरतलब है कि कुंभ मेला 2021 के लिए रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई है जिससे श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना आसान हो गया है। पुलिस अधिकारियों संग बैठक में सीएम तीरथ सिंह रावत ने कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग के समक्ष कई चुनौतियां आने वाली हैं। कोरोना काल के बीच वर्तमान में जारी कुंभ मेला और आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस को अभी से तैयार रहने की आवश्यकता है। सीएम रावत ने निर्देश दिया कि कुम्भ और चारधाम यात्रा की सफलता के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications