मां से पूरा घर अपने नाम करने की जिद पर अड़ा कलयुगी बेटा, इनकार किया तो उतार दिया मौत के घाट
हरिद्वार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को फावड़े व डंडे से मार दिया।
आरोपी पूरा घर अपने नाम करना चाहता था। मां के नहीं मानने पर फावड़े व डंडे से मार दिया। हरिद्वार पुलिस ने कुछ ही घंटों में मां को मारने वाले बेटे को पकड़ा।

हरिद्वार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को फावड़े व डंडे से मार दिया।
आरोपी पूरा घर अपने नाम करना चाहता था। मां के नहीं मानने पर फावड़े व डंडे से मार दिया। हरिद्वार पुलिस ने कुछ ही घंटों में मां को मारने वाले बेटे को पकड़ा।
हरिद्वार जिले के थाना पथरी क्षेत्र के अंर्तगत एक युवक द्वारा डंडे व फावड़े से अपनी मां की निर्मम हत्या करने के प्रकरण में एक्टिव पथरी पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी बेटे को दबोच कर दर्दनाक घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी नशेड़ी बेटा, अपनी मां से घर अपने नाम करने की जिद कर रहा था। आपराधिक मामलों में लिप्त रहने पर मां ने बेटे को खरी खोटी सुना दी और घर उसके नाम करने से साफ मना कर दिया जिस पर आग बबूला होकर बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या की और शव को बाथरूम में डालकर भाग गया।
आरोपी नशे का आदी है व पूर्व में चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। पथरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया। आरोपित की पहचान सावन निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा व खून से सनी शर्ट भी बरामद कर ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी सावन ने फावड़े से हमला कर अपनी मां कमलेश की हत्या कर दी थी। आरोपित शव को घसीटकर बाथरूम में छिपाकर भाग गया था। पड़ोसियों ने खून बहता देख पुलिस व स्वजन को सूचित किया था। इस मामले में कमलेश के पति सूरजभान ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपित नशे का आदि है, वह अपनी मां पर मकान खुद के नाम कराने का दबाव बना रहा था, लेकिन बेटे की नशा करने की आदत व उसके पूर्व में जेल जाने के चलते मां ने इंकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications