हरिद्वार ज्वैलरी डकैती कांड में पुलिस को मिली कामयाबी,एक बदमाश ढेर,दो गिरफ्तार,50 लाख का माल बरामद,दो की तलाश

हरिद्वार ज्वैलरी डकैती कांड में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया जबकि दो ​डकैती में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 50 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बरामद हुई है। पुलिस को अब भी घटना में वांछित अन्य दो अभियुक्तों की तलाश है।

बता दें कि बीते 1 सितंबर को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद सीएम धामी ने पुलिसिंग को सुधारने और घटना का तुरंत अनावरण करने के निर्देश दिए।

Haridwar jewelery robbery case Police got success one criminal killed two arrested goods recovered search for two

इसके बाद डीजीपी अभिनव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हुए पीड़ित को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए जनपदीय टीमों के साथ-साथ एसटीएफ की टीम को भी नियुक्त किया।

डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि बीते रविवार की रात्रि समय करीब 22.30 बजे बहादराबाद पुलिस टीम भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। लोहा पुल की तरह से एक मोटरसाइकिल बिना नबर जिस पर दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्तियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

वे बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए, जिस पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाश भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे की पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई। मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़ कर जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे।

और पुलिस टीम को पीछे आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहां गया तो फिर भी बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा।

घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को डॉक्टर्स द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ़ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर 01 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया है।

डीजीपी ने बताया कि इसी बीच आज सोमवार को करीब 13:45 बजे डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी जनपद हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमा सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए ज्वैलरी, आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से करीब 50 लाख रुपए की ज्वैलरी बरामद हुई है। पुलिस को अब भी

घटना में वांछित अन्य दो अभियुक्तों सुभाष निवासी दिल्ली और अमन निवासी पिंडी पंजाब की तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+