Haridwar में बाढ़ जैसे हालात, राफ्ट से लोगों को रेस्क्यू कर रही SDRF टीमें, CM धामी ने की इमरजेंसी मीटिंग

लगातार बारिश से हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक जलभराव की लगातार तस्वीरें सामने आ रही है। हरिद्वार के हालात पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों के साथ एक आपातकाल बैठक की।

Haridwar Flood-like situation बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश से हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक जलभराव की लगातार तस्वीरें सामने आ रही है। लक्सर, रुड़की समेत कई इलाकों से एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने राफ्ट व अन्य फ्लड रेस्क्यू उपकरणों से लोगों को सुरक्षित बा​हर निकाला। हरिद्वार के हालात पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों के साथ एक आपातकाल बैठक की।

 Haridwar, Flood-like situation SDRF rescuing people from rafts, CM PUSHKAR Dhami emergency meeting

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में भीषण जलभराव है। 8 से 10 फुट पानी आने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सीएम धामी ने कहा कि हम लोगों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश से हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर से लेकर देहात तक जलमग्न की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक जलमग्न होने से एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला और राफ्ट के जरिए लोगों को रेस्क्यू किया। रुड़की, लक्सर, मेन बाजार, लक्सर बसेड़ी रोड और आदर्श कॉलोनी और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों में देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मण वाला में भी कुछ लोग बाढ़ के पानी में गिर गए और अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर नहीं जा पा रहे थे। एसडीआरएफ की टीमों ने यहां लोगों को राफ्ट में बैठाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। रुड़की में घरों और दुकानों में पानी भरने के बाद जेलों में भी बारिश का पानी भर रहा है।

रुड़की जेल में बारिश का पानी भर गया, जिसके बाद कैदियों को शिफ्ट किया गया। रुड़की जेल में जलभराव होने से महिला बैरक में पूरी तरह से पानी भर गया है। जिसके चलते 19 महिला बंदी को हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में शिफ्ट करने की सूचना है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में भारी वर्षा के दौरान एक युवक और एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। युवक अपनी गाय बांधने गया था। जबकि, किशोर बकरे के लिए चारा लेने निकला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+