Haridwar देर रात अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जानिए क्या दी हिदायत
Haridwar DM Mayur Dixit हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित रात में उप जिला मेला चिकित्सालय एव जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। डीएम ने अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढंग से कर रहे है कि नहीं इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी पहले उप जिला मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों एवं उनके तामीर दरों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की,जिसमें तामीरदारों द्वारा अवगत कराया गया है कि चिकित्सालय में उनका उपचार ठीक ढंग से किया जा रहा है तथा किसी तरह से कोई समस्या नहीं है तथा खाना भी समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई का रही बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए।उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ कम्बल उपलब्ध हो,इसके लिए उन्होंने नये कम्बल खरीदने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिलाधिकारी ने सभी वार्डो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा जिलाधिकारी ने लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी प्राप्त की,जिसमें ड्यूटी और तैनात डॉ शिवंशी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि लेबर रूम में प्रसव हेतु दो महिलाएं भर्ती है,जिनकी स्थिति सामान्य है तथा चिकित्सालय में जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है वह 13 महिलाएं भर्ती है।
जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को हिदायत दी है है कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रूप रेफर न किया जाए तथा चिकित्सालय में आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं का ठीक ढंग से उपचार किया जाए।
जिलाधिकारी में चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने तथा चिकित्सालय में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हो तथा खराब विद्युत लाइटों को दूरस्त करने एवं समुचित पेयजल व्यवस्था दूरस्त रखने तथा खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही चिकित्सालय में जो भी पुराने साइन बोर्ड है उनके जगह नए साइन बोर्ड लगने के निर्देश दिए एवं वेटिंग एरिया में लगे एलईडी टीवी को दूरस्त रखने के निर्देश दिए तथा सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस वाहन एवं 108 सेवा हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications