Haridwar: कस्टडी रिमांड में आरोपी ने खोला राज, कब्रिस्तान से नवजात का कंकाल बरामद, जानिए पूरा मामला
हरिद्वार पुलिस ने कस्टडी रिमांड में एक आरोपी के निशानदेही पर कब्रिस्तान से तीन दिन के नवजात शिशु का कंकाल बरामद किया है। आरोपी युवक पर नाबालिक से जबरन निकाह, अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने समेत कई आरोप हैं।

हरिद्वार पुलिस ने कस्टडी रिमांड में एक आरोपी से अनसुलझे सवालों से पर्दा उठाकर एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर कब्रिस्तान से तीन दिन के नवजात शिशु का कंकाल बरामद किया है। आरोपी युवक पर नाबालिक से जबरन निकाह, अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने समेत कई आरोप हैं। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन के लिए आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया था, रिमांड अपने उद्देश्य में सफल रहा है। जिससे पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।
कोतवाली लक्सर में बलात्कार,पोक्सो एक्ट का मुकदमा
हरिद्वार के कोतवाली लक्सर में बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के मुकदमें में पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस टीम ने प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी की निशानदेही पर सुल्तानपुर कब्रिस्तान से आरोपी की तीन दिन की नवजात पुत्री का शव बरामद किया गया। नवजात शिशु के बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा
पुलिस से बताया कि पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्य के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। अभियुक्त राशिद को मेडिकल के बाद नियमानुसार जिला कारागार हरिद्वार दाखिल किया जा रहा है। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते 19 मई को पीडिता की शिकायत पर कोतवाली लक्सर पर आरोपी राशिद के विरूद्ध बहला फुसलाकर जबरदस्ती निकाह करने, अप्राकृतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाने, मारपीट, दहेज की मांग और नवजात पुत्री को जान से मारने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 20 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार हरिद्वार भेजा गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications