Haridwar: बेकाबू होकर खाई में गिरी रोडवेज, मासूम समेत दो की मौत, 41 सवारी थे बस में सवार
उत्तराखंड के हरिद्वार में चंडी चौक सेआगे बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। बस में 41 लोगों के होने की सूचना

उत्तराखंड के हरिद्वार में चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई।
बस में 41 लोगों के होने की सूचना
हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोगों के होने की सूचना है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
Recommended Video
Rudraprayag में बर्फबारी में फंसे बुजुर्ग श्रद्धालु को SDRF ने बचाया | वनइंडिया हिंदी #shorts












Click it and Unblock the Notifications