Haridwar: बेटी की शादी से 10 दिन पहले मां अपने प्रेमी संग हुई फरार, गहने भी ले गई साथ

​हरिद्वार जिले में एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जो कि 10 दिन बाद होने वाली अपनी बेटी की शादी के लिए रखे गहने लेकर गायब हुई है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Haridwar 10 days before daughter wedding mother eloped lover taking jewelry complain police.

उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटी की शादी से 10​ दिन पहले एक मां बेटी की शादी के लिए रखे गहने लेकर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई है। परिजनों ने अब पुलिस से मदद मांगी है।

14 दिसंबर को तय है शादी

हरिद्वार के मंगलौर कस्बे में रहने वाली एक युवती की शादी 14 दिसंबर को तय हुई है। परिजनों ने युवती की शादी के लिए गहने और जरूरी खरीददारी पूरी कर ली। लेकिन इस बीच युवती की मां अपने प्रेमी के साथ गहने लेकर फरार हो गई है। परिजनों का आरोप है कि महिला ने करीब एक लाख के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गई है। जो कि अपने प्रेमी के साथ गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की एक साल पहले ही मौत हो गई। परिवार में मृतक के चार बच्चे हैं, जो कि भाभी के साथ ही कस्बे में रहते हैं। आरोप है कि एक युवक का घर पर आना जाना लगा रहता है। इस बीच शादी की तैयारियां शुरू हुई। परिजनों ने मिलकर करीब एक लाख के गहने बनाए थे। जिन्हें लेकर आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब परिजनों के सामने युवती की शादी कराने की समस्या खड़ी हो गई है। शादी 14 दिसंबर को तय हुई है। परिजनों ने आरोपी महिला और युव​क से गहने वापस मांगे हैं, जिससे युवती की समय पर शादी हो सके। अब पुलिस जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+