Haldwani news: अस्पताल में चोरी करने वाला निकला करोड़पति, मामला खुला तो हर कोई रह गया हैरान
उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने अस्पताल के डाॅक्टर्स रूम में रखे इलैक्ट्रॉनिक्स गैजेट बैग पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी को नशे की लत ने चोर बनाया।

हल्द्वानी के प्रतिष्ठित सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टर्स के सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अरूण पाठक को पुलिस ने एफटीआई मोड रामपुर रोड हल्द्वानी से पकड़ा है। आरोपी ने हॉस्पिटल के अंदर से ही डॉक्टर के लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल, पावर बैंक और आईफोन पर हाथ साफ किया था। पुलिस जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी करोड़पति है और उसकी करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं।
बीती 22 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि किसी ने इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर रूम से लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान चोरी कर लिया है, जिसकी उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई थी।
पुलिस ने इसके बाद सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो नशे का आदी है, जिसके खर्चे पूरे करने के लिए वो चोरी करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही उनकी परचून की दुकान और जिम भी है। वह बाइक में सवार होकर चोरी करने पहुंचा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अरुण पाठक बाइक से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचा था और स्टाफ पार्किंग में बाइक खड़ी की थी। इसके बाद आरोपी ने करीब एक घंटा तक अस्पताल में रेकी की। शाम को फिर से हॉस्पिटल पहुंचा। आरोपी ने हॉस्पिटल में सबसे पहले डॉक्टर की एप्रेन की चोरी ताकि किसी को उस पर शक न हो। इसके बाद एप्रेन पहनकर अरुण पाठक डॉक्टर के रूम में घुसा और वहां से चोरी की।












Click it and Unblock the Notifications