Haldwani news: रील बनाने के चक्कर में मोबाइल के लिए ट्रेन से कूदा युवक और फिर...
Haldwani news: रील बनाने के चक्कर में आजकल लोग अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। कई बार रील बनाते हुए कई लोगों की जान जा चुकी है।
फिर भी लोगों के लिए कई बार रील बनाते समय मोबाइल ज्यादा जरुरी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी से सामने आया है।

हल्द्वानी में एक युवक को रील बनाने का शौक महंगा पड़ गया। जहां चलती ट्रेन में एक युवक दरवाजे पर बैठकर रील बना रहा था। बताया गया कि ट्रेन के दरवाजे पर रील बनाते हुए उसका मोबाइल हाथ से नीचे गिर गया मोबाइल बचाने के चक्कर में युवक ने चलती ट्रेन से कूद मार दी। हादसे में उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन परिवार वालों के अनुरोध पर डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बिजरा सीतापुर निवासी मोहन लाल पत्नी और बच्चों के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार हुए थे। इस दौरान उनका 22 वर्षीय बेटा शिवम मौर्य ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था। काठगोदाम स्टेशन से निकली ट्रेन शीशमहल पहुंची थी। इस बीच शिवम ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील बना रहा था, तभी उसके हाथ से मोबाइल गिर गया। मोबाइल के लिए शिवम चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे उसका हाथ टूट गया।
ट्रेन की रफ्तार हल्की थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ट्रेन से गिरने की सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए डॉक्टरों के अनुसार उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मामूली चोटें आई हैं। लेकिन ट्रेन की गति तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


Click it and Unblock the Notifications
