हल्द्वानी नगर निगम सीट: भाजपा,कांग्रेस में सीधा मुकाबला,छात्र राजनीति के धुरंधर युवा चेहरे, किसमें कितना दम
Haldwani nagar nigam seat: उत्तराखंड में 11 नगर निगम की सीटें हैं। लेकिन गढ़वाल में देहरादून और कुमायूं की की सबसे बड़ी हॉट सीट हल्द्वानी की मेयर सीट हैं। यह सीट अब सामान्य सीट है। यहां से भाजपा और कांग्रेस में आमने सामने का सीधा मुकाबला दिख रहा है।
समाजवादी पार्टी के दावेदार शोएब अहमद और निर्दलीय प्रत्याशी रूपेंद्र नागर ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब मेयर पद के लिए दस उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। जिनमें भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट, कांग्रेस के ललित जोशी, उत्तराखंड क्रांति दल के मोहन कांडपाल, बहुजन समाज पार्टी के शिव गणेश, निर्दलीय दीप चन्द्र पांडे, नवीन चंद्र, भुवन चंद्र पांडे, मनोज कुमार, रणप्रीत सिंह, मनोज कुमार मैदान में है।

हल्द्वानी नगर निगम की सीट इस समय कुमाऊं की सबसे बड़ी हॉट सीट है। सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा इस सीट पर तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है तो कांग्रेस भी जीत का दम भर रही है। कांग्रेस ने 32 साल पुराने कार्यकर्ता को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने भी अपने पुराने और दिग्गज नेता गजराज पर दांव खेला है। दोनों छात्र राजनीति से अब मेयर के लिए किस्मत आजमा रहे हैं।
कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी भाजपा के प्रत्याशी गजराज बिष्ट को छात्र राजनीति में हरा चुके हैं। जिस वजह से कांग्रेस को जीत को आश्वस्त नजर आ रही है। हालांकि नगर निगम पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। ऐसे में भाजपा जीत को सुनिश्चित मान रही हैै।
इस सीट पर सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला अब सामने आ रहा है जब सपा नेता शोएब अहमद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सपा प्रत्याशी शोएब अहमद मुस्लिम समुदाय के बड़े कद्दावर नेता हैं। हल्द्वानी में 34 हजार से अधिक मुस्लिम मतदाता है। पिछले दो चुनाव में शोएब अहमद 10 हजार से अधिक मत लेकर तीसरे स्थान पर बने रहते थे, शोएब अहमद के नामांकन वापस लेने के बाद से मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की संभावना जताई जा रही है। जो कि कांग्रेस के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।
हल्द्वानी सीट पहले ओबीसी के लिए रिजर्व की गई। तब से ही गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा से हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के लिए दावेदारी की। गजराज भाजपा के कद्दावर नेता हैं। जो कि विधायक का टिकट कटने के बाद निर्दलीय मैदान में उतर गए थे, तब पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के समझाने पर ही उन्होंने भाजपा के समर्थन में नाम वापस लिया। इस बार भी गजराज के समर्थन में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र समेत सांसद और दिग्गज नेताओं ने फील्डिंग जमाई। जिसके बाद गजराज को टिकट मिला।
गजराज बिष्ट का प्रोफाइल
- जन्म तिथि : 5 जून, 1967
- शैक्षिक योग्यता : बीए, एमए हिंदी
- 1989- ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा
- 1992- जिला संयोजक एबीवीपी
- 1996- महासचिव छात्रसंघ एमबीपीजी
- 1998- बजरंग दल कुमाऊं संयोजक
- 2002- प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, उत्तराखंड
- 2004- जिला महामंत्री भाजपा नैनीताल
- 2008 - प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, उत्तराखंड
- 2012 - प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, उत्तराखंड
- 2014 - प्रदेश सदस्यता प्रमुख, उत्तराखंड
- 2016 - प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्तराखंड
- 2018-20 अध्यक्ष मंडी परिषद (राज्यमंत्री)
- 2020 से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी
- राज्य आंदोलनकारी के रुप में पहचान
- 32 सालों से राजनीति में
- जन्म 23 नवंबर 1971 को हल्द्वानी में
- 1991 में एनएसयूआई के सचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा
- साल 1995 में एमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी के छात्र संघ के सचिव
- साल 1998-99 छात्र संघ अध्यक्ष
- साल 1999-2000 तक छात्र महासंघ कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव के अलावा कई पदों पर रहे












Click it and Unblock the Notifications