लग्जरी कार चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे,जेल से जल्दी छूटने से उत्साहित होकर शुरू की फिर से चोरी
हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली पुलिस ने लग्जरी कार से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस का कहना है जल्दी जेल से छूटने से उत्साहित चोरों ने एक और बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी करने वाला गिरोह वारदात के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे।
लालकुआं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू थाना लालकुआं में 24 अप्रैल चोरों ने खाली घर में धावा बोलकर नकदी, ज्वैलरी, लैपटॉप चोरी कर लिए। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से चोरी की घटना कौ अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए चारों आरोपी लग्जरी कार से चोरी की घटना को अंजाम देने घटना स्थल पर जाते थे। पुलिस ने ऐसे समय पर चोरों को पकड़ा जब चार युवक टाटा सफारी गाड़ी से जंगल के किनारे घूम रहे थे। जो कि नई चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
आरोपियों की पहचान उज्ज्वल सिंह परगाई निवासी देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी, संदीप कुमार महर्षि रोड कृष्णा फार्म हाउस देवलचौड़, राजेन्द्र चौहान उर्फ राजू निवासी धनपुरी पंचायतघर हल्द्वानी, सुभाष दिवाकर निवासी देवलचौड़ के रूप में हुई। चारों युवकों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि दिन में रेकी करते हैं. उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
आरोपियों ने बताया कि किसी को शक ना हो इसके लिए वह लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपियों द्वारा कई अन्य चोरी की घटनाओं को भी अंजाम गया है।
आरोपियों ने दो माह पूर्व हल्द्वानी में सेवानिवृत्त दरोगा के घर से लाखों रुपए की चोरी की थी। जिसमें पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और 26 दिन में उनकी जमानत भी हो गई। जल्द जमानत होने से उत्साहित चारों युवकों ने फिर से चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications