Gulabi sharara: 14 करोड़ व्यूज आने के बाद भी यूट्यूब से एक झटके में गायब हुआ ये सांग, चौंकाने वाली है वजह

उत्तराखंड ही नहीं देश विदेश में धमाल मचाने वाला कुमाऊंनी गीत गुलाबी शरारा के अचानक यूट्यूब से हटने के बाद प्रशंसकों में निराशा है। 14 करोड़ व्यूज आने के बाद भी ये गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। जिसको लेकर लोगों में मायूसी है।

Gulabi Sharara song suddenly disappeared from YouTube after getting 14 crore views, reason shocking

140 मिलियन यानी 14 करोड़ व्यूज वाले इस गाने को यूट्यूब से क्यों हटा दिया गया। इसकी वजह सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। कुमाऊंनी गायक इंदर आर्या के गाने गुलाबी शरारा पर एक कॉपीराइट स्ट्राईक आने से उनका ये सुपर हिट गाना यूट्यूब चैनल से हट गया है। दावा है कि इस गीत की धुन एक पुराने पहाड़ी गीत से मिलती जुलती है। इंदर आर्या के ष्गुलाबी शरारा गीत पर उत्तराखंड के ही एक यूट्यूब चैनल से स्ट्राईक आई है।

गुलाबी शरारा के लांच होने के बाद से लोग इंदर आर्य को फाॅलो करने लगे थे, साथ ही इस गाने को जमकर इंजाॅय कर रहे थे। इस गाने पर लाखों रील बन चुकी है। साथ ही हर कोई इस गाने पर अपनी खास परर्फोमेंस देने को बेताब नजर आ रहा था। लेकिन जिस तरह से एक झटके में यूट्यूब से ये गाना हटा है उससे लोगों में निराशा है।

सिंगर इंदर आर्या ने इंस्टाग्राम पर आकर खुद स्टोरी शेयर की, उन्होंने उस स्टोरी में बताया कि एक उत्तराखंड के पुराने फेमस सिंगर हैं, उनके गीत से इसकी धुन मिलती थी, वैसे तो लगभग हर गीत की धुन थोड़ा बहुत हर किसी गीत से मिलती है, लेकिन इस तरह से गीत को हटाना जायज नहीं है। 140 मिलियन लोगों का जो प्यार था वह पल भर में ढेर हो गया है।

बता दें कि देश विदेश की​ कई नामी हस्तियां पर गाने पर थिरकती हुई नजर आ चुकी हैं। इस गीत को उत्तराखंड के लोकगायक इंदर आर्य ने आवाज दी है। इंदर ने 20 साल तक होटल में शेफ की नौकरी की। इंदर बताते हैं कि करीब 15 साल तक उन्होंने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई होटलों में बतौर शेफ काम किया।

हालांकि गीत, संगीत से उनका जुड़ाव बचपन में ही हो गया था। इंदर आर्य अब तक पांच सौ से अधिक गाने गा चुके हैं। उनके 20 गानों को करीब दो करोड़ और लगभग 50 गानों को 10 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इंदर का सबसे पहले तेरो लहंगा हिट हुआ और अब गुलाबी शरारा हिट हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+