पैसों ​की तरह एटीएम से निकल सकेगा अनाज, उत्तराखंड में इस जगह पर और ऐसे ​मिलेगा योजना का लाभ

उत्तराखंड में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा

देहरादून, 9 जून। ​पैसों के तरह एटीएम से अनाज भी मिल सकेगा। विश्व खाद्य कार्यक्रम के खास योजना के तहत उत्तराखंड में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना उड़ीसा और हरियाणा में चल रही है। उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य होगा जहां यह व्यवस्था लागू होगी। राज्य का पहला अनाज एटीएम देहरादून में धर्मपुर क्षेत्र में लगाया जाएगा।

Grain will be able to withdraw from ATM like money, at this place in Uttarakhand and will get the benefit of this scheme

उत्तराखंड में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा
उत्तराखंड में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं, अब उसी तरह पात्र लोग अनाज ले सकते हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है। सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाले मुफ्त राशन के लिए पात्र लोगों को अब दुकानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। खाद्य मंत्री ने बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा। साथ ही इस पर एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी। राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तरह गेहूं, चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अब राशन कार्ड की जगह एटीएम बनाए जाएंगे। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन पाने वाले पात्र लोग अब इस योजना का लाभ जल्द उठा सकेंगे। इस योजना की शुरूआत जून अंत तक शुरू हो जाएगी।
ऐसे काम करती है यह मशीन
यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह का काम करता है। इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी। यह मशीन बड़े आकार के भंडार ड्रमों से जुड़ी रहेगी। राशन कार्ड धारक यहां आकर एक तय स्थान पर अपना अंगूठा लगाएगा। अंगूठा स्कैन होते ही स्क्रीन पर कार्ड धारक का पूरा विवरण आ जाएगा। इसके बाद मशीन में अनाज का मूल्य नकद रूप में डाल कर या फिर ऑनलाइन जमा कराना होगा। फिर मशीन में बने एक छेद पर अपना झोला लगाना होगा। मशीन से कार्ड धारक को उसके लिए तय अनाज मिल जाएगा। राशन कार्ड धारक एटीएम मशीन से चावल, दाल, गेहूं निकाल सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+