Ayodhya रामभक्तों के लिए खुशखबरी, यहां से आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू, 1500 से ज्यादा श्रद्धालुओं को होंगे दर्शन

Ayodhya news हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन सेवा आज से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन फ्लैग ऑफ किया। ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत होगी। पहली ट्रेन में करीब 1500 रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए।

Good news Ayodhya haridwar Ram devotees, Aastha special train starts 1500 devotees darshan

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया। अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। उन्होंने कहा कि जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से वर्षों पुराना ये स्वप्न साकार हुआ।

जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की भांति जुड़ी हुई है। मैं उन सभी लोगों को नमन करता हूं, उनका वंदन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने भगवान भास्कर के सानिध्य में सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रचा है। अब सदियों का इंतजार समाप्त हो गया है और हर कोई अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने को लालायित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं स्टेशन में प्रवेश कर रहा था तो राम भक्तों के चेहरों पर जो भाव देख रहा था, उन्हें शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। सभी रामभक्त वर्षों पुराने स्वप्न को सच होते देखने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+