ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023: 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य, जानिए क्या है धामी सरकार की प्लानिंग

उत्तराखंड की धामी सरकार ने दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है।

उत्तराखंड की धामी सरकार ने दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार का फोकस पहाड़ों पर निवेश करने का है, जिससे पलायन पर रोक लगाई जा सके।

Global Investors Summit 2023: Target investment Rs 2.5 lakh crore,planning pushkar Dhami government

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को सफल बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कमान अपने हाथ में संभाल ली है। इसके लिए वे दिल्ली में फिल्डिंग सजाने में जुट गए हैं। सीएम धामी इस दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक के लिए ​करेंगे। उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन प्रस्तावित है।

इसके लिए देहरादून में सीएम धामी ने प्रदेश के प्रतिष्ठित उघोगपतियों से भी सुझाव लिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री सलाहकार समिति के साथ बैठक कर इसका खांका खींच लिया है। समिट से पहले देश के कई शहरों और अमेरिका, दुबई व सिंगापुर में रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सीएम धामी का कहना है कि राज्य में पर्यटन, स्वास्थ्य, एडवेंचर, वेलनेस, कृषि व बागवानी आधारित फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से प्रदेश में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। दिल्ली में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ इंवेस्टर्स समिट को लेकर बैठक की जाएगी।

औद्योगिक संगठनों से भी समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सहयोग लिया जाएगा। इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए देश के बड़े शहरों और विदेश में भी इसके लिए रोड शो करने की तैयारी है, बता दें कि साल 2018 में भी इन्वेस्टर्स समिट किया गया था, उस दौरान करीब साढ़े 22 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट धरातल पर उतरा था।

जिसका फायदा उत्तराखंड के युवाओं और उत्तराखंड की इकोनॉमी को हुआ। उसी तरह इस बार भी इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है, जो दिसंबर महीने में प्रस्तावित है। जिसमें पीएम मोदी के आने की भी संभावना है। इसके लिए पीएम मोदी को भी सीएम धामी की ओर से निमंत्रण दिया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+