Uttarakhand: 28 नवंबर से वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन, मोदी, शाह को आमंत्रण, अमिताभ बच्चन ब्रांड एंबेसडर

उत्तराखंड में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक छठे वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं आपदा प्रबंधन मंत्री अमित शाह को आमंत्रित कर अनुरोध किया जायेगा। साथ ही पद्म पुरस्कार विजेता अमिताभ बच्चन सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भाग लेंगे।

Global disaster management conference from November 28, invitation Modi, Shah, Amitabh Bachchan

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ​कि आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का छठा सत्र 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक उत्तराखंड में होगा। इस सत्र में दुनिया भर के लोग, विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। धामी ने कहा कि पीएम मोदी से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अनुरोध किया जाएगा।

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा करना और उन्हें कैसे प्रबंधित किया जाए, क्योंकि उत्तराखंड ही हैं जो आपदाओं का सबसे अधिक सामना करते हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कई देशों और राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के साथ आपदा प्रबंधन के विषयों पर चर्चा होगी। 28 नवंबर को उद्घाटन सत्र होगा। सम्मेलन में चार सत्र होंगे। जिसमें 50 टेक्निकल सत्र होंगे।

सम्मेलन में कई देशों के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक शामिल होंगे। आपदा प्रबंधन विभाग इसे लेकर मेगा शो का आयोजन कर रहा है। सम्मलेन में प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+