'जो मेरा नहीं वो किसी और का भी नहीं', प्रेमी ने की बेवफाई तो गर्लफ्रेंड ने खौफनाक तरीके से लिया बदला
हल्द्वानी। उत्तराखंड के भीमताल-हल्द्वामी मार्ग पर 2 जनवारी को चंदादेवी के पास युवा कारोबारी नाजिम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस कारोबारी नाजिम की प्रेमिका अमरीन औऱ उसके दूसरे मित्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो नाजिम हत्याकांड की असली मास्टर माइंड प्रेमिका अमरीन थी, जिसने राधेश्याम को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

'मेरे न हुए तो मार डालूंगी'
इंदिरानगर निवासी कारोबारी नाजिम अपनी प्रेमिका अमरीन से काफी मेलजोल रखता था। नाजिम ने उससे शादी करने का वादा किया था। अमरीन पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नाजिम से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने वादा तोड़कर नवंबर में अन्य युवती से शादी कर ली। शादी की नाजिम और उसकी बात भी हुई थी। इस दौरान दोनों में काफी बहस हुई और नाजिम ने अपनी नई जिंदगी जिने की बात कही। अमरीन ने नाजिम से कहा कि वह उसके लिए अपने पति को छोड़ आई और अब उसे सिर्फ धोखा मिला। बता दें कि नाजिम के निकाह करने पर अमरीन उससे काफी चिढ़ी हुई थी और नाजिम को ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी। उसने पहले ही नाजिम से कहा था कि यदि दोनों की शादी नहीं हुई तो वह 'जहर खाकर जान दे देगी या उसे मार डालेगी'।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
इसके लिए अमरीन ने राधेश्याम को मोहरा बनाया। बता दें कि राधेश्याम का एक साल से इंदिरानगर निवासी अमरीन से अफेयर चल रहा था। गुरुवार को अमरीन ने बाइक से राधेश्याम को पहले ही भीमताल मार्ग पर भेज दिया। इसके बाद अमरीन ने नाजिम को घूमने चलने के बहाने बुलाया और स्कूटी से भीमताल की ओर रवाना हो गए। चंदादेवी के पास जंगल में हेलमेट पहने राधेश्याम ने चेकिंग के बहाने नाजिम को रुकवा लिया। राधेश्याम राहगीरों की आवाजाही होने तक नाजिम से पुलिसकर्मी बनकर पूछताछ करता रहा। रास्ता शांत होते ही राधेश्याम ने नाजिम के चेहरे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और बाइक से हल्द्वानी की ओर फरार हो गया।

नाजिम उठाता था अमरीन का खर्चा
नाजिम की हत्या के बाद उसने नाजिम के बड़े भाई वाजिद उर्फ राजू को फोन पर बताया कि नाजिम का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस की मानें तो अमरीन की योजना यह थी कि यदि नाजिम बच गया तो वह उसका गला रेतकर मार डालेगी। इसी कारण वह घर से चाकू साथ लेकर चंदादेवी गई थी। अमरीन ने बताया कि नाजिम ही उसका खर्च उठाया करता था, लेकिन शादी के बाद उसने मुंह मोड़ लिया था। इस कारण वह नाजिम से नाराज थी। नाजिम ने ब्यूटीशियन के कार्य के लिए भी उसकी मदद की थी। आरोपी राधेश्याम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को नाजिम को गोली मारने के बाद अपनी बाइक से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications