न्यू ईयर पर जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, 'कॉर्बेट हेरिटेज सफारी' शुरू,जानिए क्या है खास
न्यू ईयर पर जंगल सफारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो कार्बेट में इस बार नया एडवेंचर देखने को मिल सकता है। मोहान इको टूरिज्म जोन व कालाढूंगी कॉर्बेट हेरिटेज जंगल सफारी जोन का शुभारंभ हो गया है। इस जोन में जिम कॉर्बेट के घर यानी छोटी हल्द्वानी में उनके जीवन के द्वारा बिताई गई जगह और विरासत की विस्तार से जानकारी मिलेगी। यह पर्यटन जोन करीब 45 किलोमीटर का है।
विश्व प्रसिद्ध एडवर्ड जेम्स कॉर्बेट यानी जिम कॉर्बेट के घर कालाढूंगी (छोटी हल्द्वानी) से 17 दिसंबर से नए पर्यटक हो गई है। इस जोन में भ्रमण के लिए 1400 रुपए का परमिट निर्धारित किया गया है। इस जोन में पर्यटक ट्रेक और जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे।

जिसमें पैदल ट्रेक के साथ ही जिप्सी सफारी का पर्यटक लुप्त उठा सकेंगे। उसके साथ ही एडवर्ड जिम कॉर्बेट की जीवनी से भी रूबरू होंगे। इस जोन के खुलने से कालाढूंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस जोन में 36 नेचर गाइडों की तैनाती की गई है। उसके साथ ही इसके बाद सैलानी बोर नदी, मूसाबंगर होते हुए पवलगढ़ तक जाएंगे।
करीब 10 किमी का ट्रेक घने जंगल से होकर गुजरेगा. जिसमें ग्रासलैंड, सादरी चौड़ और मिश्रित साल का जंगल शामिल है। इन स्थानों पर सैलानियों को बाघ, तेंदुआ, हाथी समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार भी होंगे। कालाढूंगी से प्रवेश करने के बाद पर्यटन पवलगढ़ की ओर निकलेंगे। इस सफारी में सैलानी कॉर्बेट फॉल भी जाएंगे।
जिम कार्बेट नेशनल पार्क इन दिनों पूरी तरह से पर्यटकोॆ से गुलजार है। इन दिनों कार्बेट पार्क के ढिकाला, सर्पदुली, सुल्तान, गैरल, खिनानौली, बिजरानी समेत रात्रि विश्राम के लिए सभी विश्राम गृह इन दोनो पूरी तरह से पैक है। जो कि 20 जनवरी 2025 तक सभी विश्राम गृह पर्यटको के लिए आनलाइन बुक है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए ढिकाला के चार कक्ष भी 5 मार्च 2025 तक पैक हो चुके है। उधर दे विजिट के लिए सभी पर्यटन जॉन भी ऑनलाइन में बुक है। ऐसे में रात्रि विश्राम के लिए आने वाले पर्यटकों को निराशा होकर लौटना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications