Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करोड़ों की ठगी के आरोपी सीएम के पूर्व निजी सचिव समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट,जानिए क्या है पूरा मामला

सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उपाध्याय ने अपने साथी सौरभ वत्स व अन्य के साथ मिलकर देशभर के कई कारोबारियों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। उपाध्याय को दो दिन पहले ही कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि, सौरभ वत्स को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Gangster Act on four people including cm former personal secretary accused cheating worth crore know what whole matter

पुलिस से मिली जानकारी पिछले साल जुलाई में पंजाब के पटियाला निवासी एक कारोबारी ने पीसी उपाध्याय, सौरभ वत्स, उसकी पत्नी नंदिनी वत्स और शाहरुख खान के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का पटियाला में कई तरह का कारोबार है। उसने कारोबारी को झांसा दिया था कि वह सरकारी टेंडर उन्हें दिला सकता है। इसके लिए उसने कारोबारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक ले लिए।

इसके बाद ई-टेंडर में तमाम तरह की खामियां बताकर उनसे और भी ठगी की। कुछ दिन बाद पटियाला के ही एक अन्य कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया। एक के बाद एक कई लोगों ने इस पूरे सिंडीकेट के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। राजस्थान पुलिस ने भी पिछले दिनों सौरभ वत्स व पीसी उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। स्थानीय पुलिस लंबे समय से दावा कर रही थी कि सौरभ वत्स हाथ नहीं आ रहा है।

पिछले साल ही उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी बीच राजस्थान पुलिस ने सौरभ वत्स को गिरफ्तार कर लिया। इसके ठीक दो दिन बाद ही पीसी उपाध्याय को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसके बाद सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा, पीसी उपाध्याय, नंदिनी वत्स और शाहरुख खान के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें वत्स के खिलाफ छह मुकदमे, पीसी उपाध्याय के खिलाफ पांच और बाकी दो आरोपियों पर चार-चार मुकदमे धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+