Ganga Dussehra: श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी घाट पर लगाई डुबकी, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
Ganga Dussehra: श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी घाट पर लगाई डुबकी, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
हरिद्वार, 09 जून: गंगा दशहरा का पर्व आज 09 जून को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगा रहे है। दरअसल, हिंदू धर्म में ऐसा कहा जाता है कि मां गंगा इस दिन धरती पर अवतरित हुई थीं। मान्यता यह भी है कि इस शुभ तिथि को गंगा नदी में डुबकी लगाने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं, श्रद्धालु आज के दिन मां गंगा की पूजा, स्नान और दान भी करते है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान करने से मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा के इस मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि रात एक बजे से ही गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालु गंगा पूजन स्नान और ध्यान करने के बाद दान पुण्य भी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं कहना है कि भारतवर्ष से कोरोना वायरस जल्द से जल्द समाप्त हो ऐसी गंगा मैया से मनोकामना की है।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार शाम से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। वहीं, घाटों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। डीएम और एसएसपी ने स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी दी। बता दें कि कोरोना काल के दो साल बाद पर्व स्नानों पर भीड़ उमड़ रही है। डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि नौ जून को गंगा दशहरा और 11 जून को निर्जला एकादशी है। दोनों हिंदू आस्था के बड़े पर्व हैं। कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर समस्त व्यवस्थाओं को चुनौती के रूप पूर्ण करना होगा।
आईजी डॉ. योगेंद्र रावत ने अधीक्षक नगर को मेले का प्रभारी अधिकारी नामित किया। हमारे ASP रैंक के 6 सुपरज़ोन ऑफिसर पूरे मेला क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। 16 ज़ोन हैं जिसका DSP रैंक के ऑफिसर नेतृत्व कर रहे हैं और 38 सेक्टर में पूरे मेला क्षेत्र बांटा गया है। करीब 1 बजे से स्नान शुरू हो चुका है। सभी घाटों पर भारी भीड़ है।












Click it and Unblock the Notifications