G-20 summit in Uttarakhand: नरेंद्रनगर में 25 से 28 मई तक आयोजन, ऋषिकेश से लेकर ओणी गांव का कायाकल्प
उत्तराखंड में जी- 20 शिखर सम्मेलन की दूसरी बैठक नरेंद्रनगर में 25 से 28 मई तक होने जा रही है। विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जौलीग्रांट से लेकर ऋषिकेश, नरेंद्रनगर का कायाकल्प किया जा रहा है।

उत्तराखंड में जी- 20 शिखर सम्मेलन की दूसरी बैठक नरेंद्रनगर में 25 से 28 मई तक होने जा रही है। जी-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए पूरे देहरादून से लेकर ऋषिकेश को सजाया गया है। जिसकी तैयारियां अंतिम जोरों पर है।
जौलीग्रांट से लेकर नरेंद्रनगर की सड़कों का कायाकल्प
विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। ऐसे में जौलीग्रांट से लेकर ऋषिकेश, नरेंद्रनगर और देहरादून की सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। सड़कों के किनारे हरियाली और पेड़ लगाने से लेकर दीवारों की सजावट का पूरा ध्यान रखा गया है। जी-20 के आयोजन से तीर्थ नगरी के नरेंद्र नगर, ओणी गांव, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम सभी इलाकों की कायाकल्प हो गई है। लक्ष्मण झूला, राम झूला और जानकी सेतु इस क्षेत्र का पहले से ही आकर्षण रहे हैं। जी-20 को देखते हुए जानकी सेतु और आसपास क्षेत्र को भव्य लाइटिंग से सजाया गया है। कार्य पूर्ण हो जाने के बाद रविवार की रात यह पूरा इलाका रंग-विरंगी लाइटों से जगमग हो गया।
ऋषिकेश से 14 किमी दूर ओणी गांव का दीदार करेंगे विदेशी मेहमान
इस सम्मेलन में सबसे खास होगा नरेंद्रनगर के ओणी गांव, जहां विदेशी मेहमान पहाड़ के गांवों और मॉडल गांव का दीदार करेंगे। इसके लिए ओणी गांव को सजाया गया है। ऋषिकेश से करीब 14 किमी की दूरी पर ओणी गांव है। मेहमानों की आने का कार्यक्रम तय होने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयार किए जा रहे इस गांव को मॉडल गांव बनाया गया है। जिससे गांव की तस्वीर बदल गई है। यहां करीब दस करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। ओणी गांव को उत्तराखंड की पारंपरिक शैली के माडल गांव के रूप में विकसित किया गया है। गांव में हर तरफ सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। साथ ही गांव के घरों को पारंपरिक एपण कला के साथ अन्य सांस्कृतिक-परंपरा और पारंपरिक वेशभूषा से जुड़ी चित्रकारी से जीवंत किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications