धामी के चार साल: अमित शाह का हरिद्वार दौरा, तीन बड़े कार्यक्रम, कोर बैठक भी, 2027 को लेकर इन बड़े फैसले पर नजर
Four years of Dhami Amit Shah Haridwar visit केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च यानि शनिवार को कल हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस दौरान अमित शाह धामी सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
अमित शाह नूतन न्याय सहिता पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करने जा रहे हैं। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार और संगठन दोनों ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों का दावा है कि अमित शाह कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसमें भाजपा के बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

इस बैठक में 2027 की तैयारियों को लेकर अमित शाह फीडबैक लेने के साथ ही प्लानिंग को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अमित शाह का ये दौरा विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। इसके अलावा बैठक में कैबिनेट विस्तार और दायित्वधारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि 2027 को देखते हुए इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ ही बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं।
ऐसे में साफ है कि 7 मार्च का दिन भाजपा संगठन और सरकार के लिए अहम होने जा रहा है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी भाजपा के पहले ऐसे सीएम बन गए हैं जिन्होंने चार साल बतौर सीएम कार्यकाल पूरा कर लिया है। अब 2027 में किसके चेहरे पर चुनाव होगा और धामी के लिए आने वाले साल में क्या चुनौतियां होंगी, ये भी कल यानि 7 मार्च को काफी कुछ साफ हो जाएगा।
07 मार्च 2026
कार्यक्रम 1
- उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनसभा
- समय : दोपहर 12:15 बजे
- स्थान : बैरागी कैंप, हरिद्वार
कार्यक्रम 2
- नूतन न्याय सहिता पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन
- समय : दोपहर 02:00 बजे
- स्थान : बैरागी कैंप, हरिद्वार
कार्यक्रम 3
- उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन
- समय : दोपहर 02:30 बजे
- स्थान : बैरागी कैंप, हरिद्वार












Click it and Unblock the Notifications