पूर्व मंत्री, कांग्रेस नेता हरक सिंह की आंखों से फिर छलके आंसू, भावुक होकर कह दी बड़ी बात,जानिए क्या है मामला

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता हरक सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बार हरक सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी आंखों से आंसू छलकते हुए नजर आए।

 former minister Congress leader Harak Singh.Tears welled up again in the eyes of He got emotional

उत्तराखंड कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण घोटाले मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने के बाद ये वीडियो सामने आया है। 13 अक्टूबर को इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है।

Recommended Video

    पूर्व मंत्री, कांग्रेस नेता हरक सिंह की आंखों से फिर छलके आंसू, भावुक होकर कह दी बड़ी बात

    पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत मीडिया के सामने भावुक हो गए और कहा कि कार्बेट टाइगर पार्क में 6 हजार पेड़ नहीं काटे गए। यदि कोई एजेंसी ये साबित कर दे तो वे आजीवन कारावास की सजा भुगतने को तैयार है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में ​भाजपा से निकाले जाने के बाद भी हरक सिंह कैमरे के सामने इसी तरह आंसू निकालते हुए नजर आए थे। इस बार हरक सिंह के वन मंत्री रहते घोटाले का आरोप लगा है।

    पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण घोटाले मामले में सफाई देते हुए हरक सिंह ने दावा किया ये ड्रीम प्रोजेक्ट वे बनाकर रहेंगे। इसके लिए वे कोर्ट तक के दरवाजे खटखटाएंगे। उन्होंने खुद के कामकाज और अब तक किए गए विकास कार्यों को लेकर चुनौती भी दी।

    मामला कॉर्बेट नेशनल पार्क के तहत पाखरो टाइगर सफारी के निर्माण से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान अवैध रूप से हजारों पेड़ काटे गए, पार्क क्षेत्र में कंक्रीट निर्माण किए गए। पाखरो और मोरघट्टी में हुए अवैध निर्माण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सेंटर इंपावर्ड कमेटी(सीईसी) ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है।

    सीईसी ने साल 2021 में हुए अवैध कार्यों के लिए तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत और तत्कालीन प्रभागीय वन अधिकारी डीएफओ किशन चंद को दोषी बताया है। सीईसी ने बाघ के प्राकृतिक वास में टाइगर सफारी बनाए जाने पर सख्त टिप्पणी की।

    ये भी कहा कि जब पाखरो और मोरघट्टी में हो रही गड़बड़ियों की खबरें मीडिया में चल रही थीं, तब भी तत्कालीन मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एवं राज्य सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने में संकोच किया। बता दें कि गड़बड़ियों के आरोप में वन क्षेत्र के रेंजर बृजबिहारी शर्मा और तत्कालीन डीएफओ किशन चंद पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अब इस मामले में तत्कालीन वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का पर भी जांच की आंच पड़ती हुई नजर आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+