Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, CM धामी ने जाहिर किया दुख

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया। केदार सिंह फोनिया की लंबे समय से तबीयत खराब थी, जिसके चलते आज उनका निधन हो गया। केदार सिंह फोनिया के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति: शांति: शांति:

kedar Singh fonia

फोनिया के निधन पर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी दुख जाहिर किया है। बता दें कि केदार सिंह फोनिया 92 वर्ष के थे, वह पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार में फोनिया पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह वह उत्तराखंड विधानसभा के भी सदस्य रह चुके हैं। वह बद्रीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते थे फोनिया का जन्म 6 अक्टूबर 1930 को चमोली जिले में हुआ था। फोनिया की तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने पराग्वे यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्होंने पर्यटन में डिप्लोमा किया था।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने केदार सिंह फोनिया के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। बता दें कि केदार सिंह फोनिया जब 1992 में यूपी सरकार में मंत्री थे तो उन्होंने बतौर पर्यटन मंत्री राम मंदिर के लिए 2.77 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की फाइल को मंजूरी दी थी और इसपर अपने हस्ताक्षर किए थे।

https://hindi.oneindia.com/samachar/deputy-chief-minister-manish-sisodia-our-dream-is-to-have-all-the-names-of-delhi-government-school-719057.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+