'जनता के सपनों को पूरा कराना मोदी की गारंटी,जनता देने जा रही मोदी की जीत की गारंटी':पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह
पूर्व सीएम और भाजपा के हरिद्वार सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस चुनाव मे जनता विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पर मुहर लगाने जा रही है। आम आदमी के सपनों को पूरा करने की मोदी गारंटी पर जनता का बंपर आशीर्वाद पार्टी को हासिल होने वाला है जिसकी शुरुआत देवभूमि से होने जा रही है।

पूर्व सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्य के विकास के लिए किए ऐतिहासिक कामों से जाहिर होता है कि उनके दिल में देवभूमि बसती है। अब चुनावों में देवभूमि की जनता अपने दिल की बात वोट के आशीर्वाद के साथ सामने लाने वाली है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा, जनता के सपने पूरे करने की गारंटी मोदी दे रहे हैं और मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने की गारंटी जनता देने जा रही है। जिसकी शुरुआत देवभूमि से उत्तराखंडवासी करने जा रहे हैं ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 का ये चुनाव ऐतिहासिक है, जिसमे जनता विकसित भारत के निर्माण के लिए वोट करेगी। यह चुनाव भारत को पुनः सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक परम वैभव दिलाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का चुनाव है। आम आदमी के सपनों को पूरा करने की गारंटी पर आशीर्वाद देने का चुनाव है।
जिससे देश भर में भाजपा 370 और एनडीए 400 सीटों के पार जाने वाली है। ये चुनाव पिछले 10 सालों में 20 करोड़ से अधिक लोगों के गरीबी रेखा से बाहर निकालने की नीति को आगे बढ़ाने और 80 करोड़ गरीब जनता के लिए रोटी की चिंता दूर करने पर आशीर्वाद देने का है।
उन्होंने कहा कि मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है जिसका प्रमाण है 2 लाख करोड़ से भी अधिक की योजनाएं हमारे छोटे से प्रदेश को देना, केदारखण्ड से मानस खंड तक व्यवस्थाओं में कायाकल्प करके दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना।
इसी तरह चार धाम ऑल वेदर रोड, पर्वत माला योजना, रोपवे कनेक्टिविटी, हवाई कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी और उससे भी आगे बढ़कर दशकों से लंबित पहाड़ पर रेल पहुंचने का सपना भी अब पूरा होने जा रहा है । दिल्ली अब उत्तराखंड के किसी भी कोने से दूर नही है, और हरिद्वार और देहरादून की दिल्ली से न केवल दूरी कम हुई है बल्कि सफर भी बेहद आसान हुआ है ।
कहा कि हरिद्वार की बात करें तो, सभी प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे क्षेत्र में आवास, मंदिर दर्शन, घाटों पर स्नान आदि धार्मिक प्रयोजनों पर व्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, साथ ही कुंभ एवं अन्य मेलों के साथ अखाड़ों, आश्रमों के साथ ट्रैफिक एवम पार्किंग व्यवस्था भी आने वाले दशकों को देखते हुए बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि वहां शहर की ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए दशकों से लंबित हरिद्वार बाईपास का काम भी केंद्र ने अपने हाथ में ले लिया है । दो हजार करोड़ की इस परियोजना में को केंद्र सौ फीसदी अपने फंड से बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications