पूर्व CM हरीश रावत ने धार्मिक पर्यटन व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कह दी बड़ी बात

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धार्मिक पर्यटन व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने के आरोपों को सत्य से परे और मनगढंत बताया। उन्होंने कहा आंकड़े उनके कथन का पर्दाफाश करने के लिए पर्याप्त हैं। भट्ट ने कहा कि पहले पावन धामों तक पहुंचने वाला कई दिन का सफर अब चंद घंटों में बदल गया है।

कहा कि ऑल वेदर रोड से भक्तों की यह यात्रा अब सुगम, सुरक्षित और यादगार बन रही है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ धाम समेत देवभूमि के तमाम पवित्र स्थान पर नागरिक सुविधाओं को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यही वजह है कि 10- 20 लाख तीर्थ यात्रियों का यह आंकड़ा अब 55-60 लाख से आगे बढ़ते हुए करोड़ों की तरफ बढ़ रहा है।

Former CM Harish Rawat raised questions about religious tourism system BJP President Mahendra Bhatt said something big

कहा कि अभी वर्तमान यात्रा सीजन की शुरुआत में लगभग एक माह का समय शेष है लेकिन पंजीकरण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड 13 लाख के पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम इस सच्चाई को जानते हुए भी जनता के सामने इसे स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे है।

क्योंकि लगातार तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य में यात्रा प्रबन्धन, सुरक्षा और सुविधा को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। लिहाजा सही मायने में इस मुद्दे पर झूठ फैलाकर, पर्दाफाश तो स्वयं हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी का हो रहा है।

भट्ट ने कहा कि जो रात दिन अवैध मदरसों, मजारों, लव, लैंड तथा थूक जिहाद के समर्थन मे व्यस्त हों उन्हे यात्रा से पहले ही लाखों लोगों रिकॉर्ड का पंजीकरण नहीं दिखाई देने वाला है। दअरसल उनके इस झूठ से तो स्वयं उनके और कांग्रेस पार्टी, दोनों का पर्दाफाश हो रहा है।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हमारे चारों धाम सहित कैलाश मानसरोवर यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा, ओम पर्वत पुराना कैलाश यात्रा, मद्महेश्वर धाम यात्रा, कांवड़ यात्रा आदि हमारे साथ आध्यात्म की शक्ति को जोड़ते हैं। उत्तराखंड से अपेक्षा करते हैं कि राज्य इन स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ यात्राओं का संचालन सुचारू रूप से करें।

हमारी सरकार ने इन सभी तीर्थ स्थलों के पुर्ननिर्माण और विकास के साथ-साथ यात्रा संचालन की व्यवस्थाएं खड़ी की थी। उसी का परिणाम था कि हमारी सरकार के कार्यकाल में यात्राएं शून्य दुर्घटना के साथ संचालित हुई। आज साधन बढ़ गए हैं, तकनीक भी अच्छी उपलब्ध है, हां यात्री भी बढ़ गये हैं, मगर यात्रा का संचालन व्यवस्थित तरीके से नहीं हो पा रहा है। सरकार का ध्यान प्रबंधन के बजाय प्रचार पर अधिक है क्योंकि सरकार में बैठे हुए लोग हमारी तरह आस्था से सनातनी नहीं हैं बल्कि बनावटी और दिखावटी सनातनी हैं।

कहा कि हमारी सरकार ने आपदा के तत्काल बाद हुये हरिद्वार अर्ध कुंभ को सफलता पूर्वक संचालित किया। जितने निर्माण कार्य भाजपा के समय में पूर्ण कुंभ के समय में हुये उससे अधिक निर्माण के कार्य हरिद्वार में हमारी सरकार ने अर्धकुंभ के दौरान किये। जबकि हमारे कार्यकाल में केंद्र से शून्य सहायता मिली और भाजपा के शासनकाल में डाॅक्टर मनमोहन सिंह जी की सरकार ने 700 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राज्य को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+