अल्मोड़ा में वनाग्नि की चपेट में आए पीआरडी के जवान और फायर वाचरों समेत चार की दर्दनाक मौत,CM धामी ने जताया दुख

अल्मोड़ा जिले में वनाग्नि की घटनाएं अब जानलेवा साबित हो रही हैं। गुरुवार को बिंसर अभ्यारण के जंगल में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

लेकिन जंगल की आग इतनी भयानक थी, आग बुझाने का काम शुरू करने से पहले ही आग बुझाने के लिए गई टीम इसकी चपेट में आ गई। वनाग्नि की इस घटना में चार पीआरडी के जवान और फायर वाचरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

forest fire in Almora Four PRD jawans fire watchers died tragically due to CM Dhami expressed grief

जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

गुरुवार को अल्मोड़ा जिले में स्थित बिंसर अभ्यारण के जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग की टीम को मिली और वह आग बुझाने के लिए मौके की ओर रवाना हुई। मौके पर पहुंचते ही फायर वाचर और पीआरडी के जवान को आग ने चारों ओर से घेर लिया।

वनाग्नि की इस घटना में आग बुझाने गए वन बीट अधिकारी बिंसर रेंज त्रिलोक सिंह मेहता (40 )पुत्र नारायण सिंह, निवासी उडलगांव बाड़ेछीना, दैनिक श्रमिक दीवान राम (35) पुत्र पदी राम, निवासी ग्राम सौड़ा, कपड़खान, फायर वाचर करन आर्या (21) साल पुत्र बिशन राम निवासी कफड़खान और पीआरडी जवान पूरन सिंह (50) साल पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम कलौन की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि फायर वाचर कृष्ण कुमार (21) पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम भेटुली, पीआरडी जवान कुंदन सिंह नेगी (44) पुत्र प्रताप नेगी निवासी ग्राम खांखरी वाहन चालक भगवत सिंह भोज (38) पुत्र बची सिंह निवासी ग्राम भेटुली,दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट (54) पुत्र बद्रीदत्त भट्ट निवासी ग्राम धनेली, अल्मोड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर चार कर्मचारियों को जंगल की आग के बीच से बाहर निकाल कर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा लेकर आए।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार और कुंदन नेगी को हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है। प्रत्येक मृतक कर्मचारी के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि त्रासदी से प्रभावित लोगों को तत्काल और दीर्घकालिक सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+