देहरादून से अयोध्‍या समेत इन शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट, सीएम ने किया उद्घाटन, किराए में मिल रही बड़ी छूट!

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्राट एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत तीन बड़े शहरों के लिए नियमित फ्लाइट का शुभारंभ किया। जिन तीन शहरों के लिए देहरादून से फ्लाइट की शुरूआत की गई है उनमें रामनगरी आयोध्‍या, वाराणसी और अमृतसर और पंतनगर से वाराणसी के लिए नियमित फ्लाइट शामिल है।

Uttarakhand cm Dhami

बुधवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से अयोध्या धाम, अमृतसर, पंतनगर और वाराणसी के लिए हवाई सेवाओं का फ्लैग ऑफ किया। देहरादून से अयोध्‍या, वाराणसी और अमृतसर जा रहे यात्रियों को सीएम धाीम ने बोर्डिंग पास देकर मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए सीएम ने धामी ने कहा तीर्थ यात्रियों व अन्य लोगों को अयोध्या, अमृतसर की यात्रा में अब आसानी होगी। उन्‍होंने बताया इ पंतनगर से वाराणसी के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा रही है।

सीएम धामी ने कहा ये फ्लाइट शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं तीन और शहरों से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। सीएम ने बतया इन तीनों फ्लाइट का संचालन एलाइंस एयर कर रही है।

उद्घाटन के दिन का एयर टिकट का किराया महज 1999 रुपये

सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने शुरू होने जा रही उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है। उद्धाघाटन के दिन यानी आज पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए किराया 1999 रुपये रखा गया जबकि नियमित उड़ान पर पूरा किराया यात्रियों को देना होगा।

अयोध्‍या फ्लाइट के किराए में धामी सरकार दे रही बड़ी छूट

धामी सरकार ने देहरादून से अयोध्या धाम जाने वाली फ्लाइट का किराया 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये कर दिया है। यानी अयोध्‍या जाने वालों को पूरे पांच हजार रुपये की छूट टिकट पर दी जा रही है। अयोध्‍या से देहरादून की एयर सर्विस सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।

बाकी तीन फ्लाइट का जानें किराया?

इसके अलावा देहरादून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की फ्लाइट का किराया उद्घाटन के दिन 6 और 7 मार्च को 1999 रुपये रखा गया है। ये छूट निर्धारित तिथि तक ही है इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा।

सामान्‍य दिनों में कितना होगा किराया

सामान्‍य दिनों में देहरादून से पंतनगर का किराया 4,500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6,400 रुपये निर्धारित किया गया है। 23 मार्च से नियमित उड़ानों के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार दिन निर्धारित किया गया है।

देहरादून अमृतसर फ्लाइट का किराया और समय

वहीं देहरादून अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें हर हफ्ते सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इस रूट का किराया 4,850 रुपये निर्धारित किया गया है।

ये रहेगा उड़ान का समय
देहरादून से अयोध्या धाम के लिए सुबह 9:40 बजे टेकआफ करेगी और 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी वहीं वापसी की अयोध्या से 12:15 बजे फ्लाइट टेकआफ करेगी और 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगी।

इस अवसर पर उत्‍तराखंड मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतियाराजे सिंधिया का आभार व्‍यक्‍त किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा डबल इंजन सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप देवभूमि उत्तराखण्ड की हवाई कनेक्टिविटी लगातार सुदृढ़ हो रही है। इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं प्रदेश में पर्यटन को भी नई दिशा और गति मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+