flashback 2022: साल 2022 की सबसे भावुक तस्वीर, जब सालों बाद मां से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
मई 2022 में योगी 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहे। योगी ने उत्तराखंड के साथ हुए परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया। तीन दिन के दौरे में सबसे भावुक छण एक संन्यासी का अपनी मां से मिलना माना गया।

साल 2022 उत्तराखंड ही नहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी 84 वर्षीय मां सावित्री देवी के लिए यादगार बन गया। मई माह में योगी 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान योगी अपने गांव में समय बिताया,साथ ही उत्तराखंड के साथ हुए परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया। लेकिन तीन दिन के दौरे में सबसे भावुक छण एक संन्यासी का अपनी मां से मिलना माना गया। पांच साल बाद योगी अपनी मां से मिले तो दोनों भावुक हो गए। ये फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। इस दौरान योगी ने मां से आशीर्वाद लिया।
अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे सीएम योगी
3 मई 2022 को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम को लेकर अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की। इसके बाद वे बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। दूसरे दिन योगी अपने छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे का चूड़ाक्रम संस्कार में भी शामिल हुए। इस दौरान योगी अपने नाते रिश्तेदारों को मिले। योगी ने कई सालों बाद उस कमरे में रात बिताई,जहां वे बचपन में रहा करते थे। 4 को पूरे दिन वे अपने गांव में ही रहे। 5 मई को वे हरिद्वार में यूपी उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण किया। पहाड़ी शैली से बनाए गए भागीरथी होटल में 100 कमरों में 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं।
अलकनंदा उत्तराखंड, भागीरथी उत्तर प्रदेश को मिल गया
Recommended Video

हरिद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम समस्या नहीं छोड़ते, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बस एक ही बात सीखी है कि समस्या की जड़ तक जाकर उसका समाधान किया जाए। इसी सीख पर वह एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन पर चलते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच चले आ रहे परिसंपत्तियों के बाकी विवाद का हल भी जल्द मिलकर समाधान करेंगे।अलकनंदा घाट पर स्थित होटल अलकनंदा के पास नवनिर्मित उत्तर प्रदेश सरकार के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकापर्ण करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 21 साल से संपत्ति विवाद के जो मामले सुप्रीम कोर्ट में चल रहे थे उनको संवाद के जरिए हल करने का अथक प्रयास निरंतर आगे बढ़ रहा है। होटल अलकनंदा के मालिकाना हक का विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी तल्ख़ टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उन्होंने मिल बैठकर संवाद के जरिए होटल के विवाद हल करने का रास्ता निकाला। जिसके बाद आज अलकनंदा उत्तराखंड और भागीरथी उत्तर प्रदेश को मिल गया है।












Click it and Unblock the Notifications