केदारनाथ-बदरीनाथ समेत ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात,धामों में बढ़ी ठंड, फिर जारी हुआ अलर्ट, Video
केदारनाथ समेत चारों धाम में बारिश जारी है। जिससे केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद धाम में अत्यधिक ठंड बढ़ गई है। भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में चमोली ज़िले के रिमख़िम में बर्फ़बारी हुई है। बदरीनाथ धाम की चोटियों पर भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हल्का-हल्का हिमपात होने से धाम के आस-पास ठंड भी महसूस की गई। उत्तराखंड में 12 और 13 सितंबर के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बीते दो दिनों से पहाड़ों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे धामों में ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ मंदिर के पीछे की चोटियां पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। चोटियों पर बर्फबारी के बाद धाम में ठंड भी बढ़ गई है। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने धाम में अलाव की भी व्यवस्था कर दी है। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित पंकज शुक्ला ने बताया कि कल से धाम में बारिश का क्रम जारी है। धाम के आसपास चोटियों में बर्फबारी हुई है।
पूरा धाम में कोहरे की चादर भी नजर आ रही है। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है।बुधवार को दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में भी सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई। बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हल्का-हल्का हिमपात होने से धाम के आस-पास ठंड भी महसूस की गई। इस बीच गंगोत्री धाम में बारिश होने की सूचना है।
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित पंडित सत्येंद्र सेमवाल ने बताया कि धाम में तेज बारिश हो रही है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री धाम में बिजली की समस्या से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इस बीच राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से 13 सितंबर को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
13 सितम्बर, 2024 को उत्तराखण्ड के जनपद देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से आत्यना तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है, जिस कारण से मैदानी जनपदों में जल भराव की स्थिति तथा पहाड़ी जनपदों में भू-स्खलन होने की संभावना है।
video












Click it and Unblock the Notifications