कुंवर प्रणव चैंपियन और उमेश कुमार के बीच फायरिंग विवाद में एक को जेल दूसरे को बेल, अब तक का पूरा अपडेट

भाजपा नेता और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच चल रहा फायरिंग विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने पहले दोनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आज कोर्ट में पेश किया। प्रणव सिंह चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सैकड़ो समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

firing dispute Kunwar Pranav Singh Champion mla Umesh Kumar one got jail other bail complete update

जिसके बाद कोर्ट परिसर को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चैंपियन पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

खानपुर विधायक उमेश शर्मा को भी पुलिस ने हरिद्वार के रोशनाबाद कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उमेश कुमार को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 40-40 हजार के दो मुचलके भराने के बाद जमानत दे दी।

बता दें कि रविवार को कुंवर प्रणव चैंपियन की ओर से विधायक उमेश के कैंप कार्यालय पर फायरिंग करते हुए नजर आए। इसके बाद विधायक उमेश कुमार चैंपियन के कार्यालय पर हाथ में पिस्टल ले जाते हुए दिखाए दिए थे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए।

इस बीच पुलिस चैंपियन को गिरफ्तार कर देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में ले गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया था।

भाजपा ने घटनाक्रम को लेकर समान कानूनी कार्यवाही करने की बात की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नही है। उन्होंने कहा कि रुड़की में हुई घटना मे कानून वहां पर कड़ाई से अपना काम कर रहा है।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार में किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि राजनैतिक रसूख के चलते आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+