धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, कौन बनेगा मंत्री, लिस्ट तैयार, हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार
pushkar Dhami cabinet Expansion उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए सरकार से लेकर संगठन स्तर तक होमवर्क पूरा हो गया है। दिल्ली से हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही विस्तार कर दिया जाएगा।
इसके लिए अभी चार विधायकों की लॉटरी लगने का दावा किया जा रहा है। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल की चार सीटें रिक्त हैं। सीएम धामी ने भी पहली बार मीडिया में इसको लेकर खुलकर बात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन स्तर से होता है इसकी प्रक्रिया चल रही है। उधर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा हो गया है, शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद जल्द इस संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चार पद रिक्त हैं। इन सभी पदों को भरने के लिए भाजपा संगठन की ओर से कवायद की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन स्तर से होता है इसकी प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि धामी सरकार के गठन के वक्त मंत्रियों के तीन पद रिक्त थे। उसके बाद एक कैबिनेट मंत्री के निधन के बाद एक और पद रिक्त हो गया। मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर भाजपा के तमाम विधायक अपने स्तर से जोर आजमाइश में जुटे हैं।
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की जमकर सराहना की है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी हर चुनौतियों पर खरे उतरते रहे हैं। हाल ही में कांवड़ यात्रा को बेहतर रूप मे संचालित किया गया। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच कांवड़िये जल लेकर गए और व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रही। वहीं केदारनाथ में आई आपदा में भी बेहतर प्रबंधन किया गया। सभी यात्रियों को कुशलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी आपदा के बावजूद कोई जन हानि नहीं हुई। वही पीएम मोदी ने भी समय पर हेलिकॉप्टर और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जिससे आपदा से निपटने में मदद मिली। इस दौरान दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा हो गया है, शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद जल्द इस संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications