Exit Polls 2023: उत्तराखंड कांग्रेस चीफ का सीना हुआ 56 इंच, बोले-केंद्र से बीजेपी को करेंगे 'एग्जिट'
Exit Polls 2023: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों से मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि भाजपा के साथ कांटे की टक्कर भी होती दिख रही है। राजस्थान को लेकर एग्जिट पोल किसी भी तरह से साफ तस्वीर नहीं बनती नजर आ रही है। लेकिन कांग्रेस को भरोषा है कि वे चारों राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में दावा किया है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आएगी। साथ ही राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। करन माहरा ने कहा कि पार्टी में निश्चित रुप से खुशी का माहौल है। जो कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस से प्रीतम सिंह ने छत्तीसगढ़, गणेश गोदियाल ने राजस्थान में चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभाई तो कई अन्य सीनियर नेताओं ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत लगाई। जिसका फल सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जल्द ही मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की उम्मीद जताई है, उससे बेहतर रिजल्ट होंगे।
करन माहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में साउथ से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। साथ ही केंद्र से हम भाजपा को हटाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड के परिपेक्ष में करन माहरा ने कहा कि वे लगातार उत्तराखंड में चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं। जिला सम्मेलन किए जा रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में इसका असर भी साफ दिखेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हम इस बार नया करके दिखाएगे।












Click it and Unblock the Notifications