Exit Poll 2024 उत्तराखंड में 2019 के लोकसभा चुनाव में कितने सटीक रहे एग्जिट पोल के नतीजे, इस बार क्या हैं दावे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार यानि 1 जून को होनी है। इसके बाद एग्जिट पोल भी जारी हो जाएंगे।

जबकि चार जून को मतगणना हो जाएगी। उत्तराखंड की बात करें तो पांच सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

Exit Poll 2024 How accurate exit poll results 2019 Lok Sabha elections uttarakhand what claims this time

2019 में पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। जो कि भाजपा की दूसरी लगातार जीत थी। इस बार भी भाजपा को हैट्रिक की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस इस बार 2009 का इतिहास दोहराने का दावा कर रही है।

क्या था 2019 का एग्जिट पोल
2019 के एग्जिट पोल में भाजपा को पांचों सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। न्यूज24- चाणक्य, इंडिया टुडे-एक्सिस, समेत अधिकतर न्यूज एजेंसी ने भाजपा को ही अधिक सीटें ​मिलने का अनुमान जताया। जो​ कि एकदम सटीक रहा। इस बार सबकी निगाहें इस पर​ टिकी हैं, कि एग्जिट पोल क्या कहते हैं।

सटीक रहा था एग्जिट पोल
लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार को होगी। इसके बाद चार जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले मीडिया के एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांच सीटों पर जो अनुमान लगाया वो बेहद सटीक रहा।

पांचों सीट भाजपा की झोली में गई
2019 में नैनीताल सीट पर भाजपा के अजय भट्ट ने कांग्रेस के हरीश रावत को शिकस्त दी थी। हरिद्वार सीट पर भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस के अंबरीश कुमार हराया। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के अजय टम्टा ने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को हराया। टिहरी सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के प्रीतम सिंह को हराया था।

भाजपा कांग्रेस में ही मुकाबला
जबकि पौड़ी सीट पर भाजपा के तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस के मनीष खंडूरी को सबसे बड़े अंतर से हराया। इस बार की बात करें तो टिहरी सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह का मुकाबला कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला और निर्दलीय बॉबी पंवार से है।

गढ़वाल सीट पर खास नजर
पौड़ी गढ़वाल में भाजपा के अनिल बलूनी का मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल से हैं। इसी तरह हरिद्वार में भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत का कांग्रेस के वीरेंद्र रावत और नैनीताल में भाजपा के अजय भट्ट का मुकाबला कांग्रेस के प्रकाश जोशी से है।

सबसे पहले आएगा टिहरी, नैनीताल सीट का रिजल्ट
अल्मोड़ा सीट पर फिर से भाजपा के अजय टम्टा और कांग्रेस के प्रदीप टम्टा आमने सामने हैं। निर्वाचन विभाग की मानें तो सबसे पहले टिहरी और नैनीताल सीट का रिजल्ट सामने आएगा। जो कि एक से दो बजे तक पता चल जाएगा। इसके साथ ही सबसे देरी में पौड़ी गढ़वाल सीट का रिजल्ट आएगा। इसके लिए 4 से 5 बजे तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

2019 एग्जिट पोल के नतीजे

सीएनएन आईबीएन-आईपीएसओएस: भाजपा 4 से 5, कांग्रेस 0 से 1, अन्य को 0

एबीपी-एसी नीलसन: भाजपा 4, कांग्रेस 1, अन्य को 0

न्यूज24- चाणक्य: भाजपा 5, कांग्रेस 0, अन्य को 0

इंडिया टुडे-एक्सिस: भाजपा 5, कांग्रेस 0, अन्य को 0

इंडिया टीवी- सीएनएक्स: भाजपा 4, कांग्रेस 1, अन्य को 0

टाइम्स नाउ-वीएमआर: भाजपा 4, कांग्रेस 1, अन्य 0

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+