कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में मंत्री रहे इन नेता ने की भाजपा ज्वाइन, विपक्षी दलों में बड़ी सेंधमारी
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। इस बार भाजपा ने दूसरे चरण में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे दिनेश धनै को अपने पाले में ला दिया है। पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै को आज भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

इससे पहले प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पी के अग्रवाल , पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता किरण सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
वर्ष 2019 में प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कांग्रेस का साथ छोड़कर उत्तराखंड जन एकता पार्टी बनाई। 2020 में ही पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया।
कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में दिनेश धनै पीडीएफ कोटे से पर्यटन मंत्री बनाए गए थे। दिनेश धनै को इससे पहले 2017 और 2022 में भी भाजपा में शामिल होने का न्यौता मिल चुका है।
पार्टी ज्वाइन करने से पहले पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि वह आज जो भी हैं अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं की राय जानी।
धनै लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। 2003 में धनै टिहरी नगर पालिका के अध्यक्ष बने। वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हुए और भाजपा, कांग्रेस को हराया। 2007 में धनै ने निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेेकिन हार गए। 2012 में भी फिर से निर्दलीय चुनाव लड़े और विधायक बनकर आए।
कांग्रेस सरकार में वे वे दो साल तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष और राज्य मंत्री रहे। 2014 में उन्हें हरीश रावत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। हरीश रावत ने उन्हें पर्यटन मंत्री बनाया। इसके बाद वे कांग्रेस में भी रहे। लेकिन बाद में नया राजनैतिक दल उत्तराखंड जन एकता पार्टी बनाई। अब उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications