उत्तराखंड में महंगी हुई बिजली, नियामक आयोग ने जारी की नई बिजली दरें, जानिए कितनी बढ़ी

उत्तराखंड में गर्मी शुरू होते ही बिजली महंगी हो गई है। नियामक आयोग ने आज नई दरें जारी कर दी हैं। बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यूपीसीएल ने 27 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की मांग की थी।

बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

Electricity became expensive in Uttarakhand Regulatory Commission released new electricity rates

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपये प्रति 50 लीटर रखी गई है। बता दें कि प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी।

यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेने की बात कही थी। इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस याचिका पर प्रदेशभर में जनसुनवाई, सभी हितधारकों से बातचीत के बाद बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देकर इस सप्ताह के अंत या सोमवार तक बिजली दरें घोषित की किए जाने की बात कही थी। प्रदेशभर में जनसुनवाई के साथ ही सभी हितधारकों से की गई बातचीत के बाद बिजली की नई दरों को जारी कर दिया गया है।

नियामक आयोग ने नई दरें जारी की

  • बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं
  • घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे
  • 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा
  • 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+