भाजपा संगठन के चुनाव पीछे खिसके, जानिए कब होंगे, निकाय चुनाव के लिए तैयार किया धांसू प्लान

पहले केदारनाथ उपचुनाव और अब निकाय चुनाव की तैयारियों के चलते भाजपा ने अपने संगठन के चुनाव पीछे टाल दिए हैं। जो कि अब नए साल में ही सम्पन्न होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 30 नवंबर तक भाजपा ने सभी बूथों पर कमेटियों का गठन करना था, लेकिन फिलहाल पार्टी ने संगठन के चुनाव आगे खिसका दिए हैं।

15 दिसंबर के बाद निकाय चुनाव होने हैं। जो कि जनवरी तक सम्पन्न होंगे। ऐसे में साफ है कि संगठन के चुनाव फरवरी तक खिसक सकते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा को अब नया अध्यक्ष फरवरी तक ही मिल पाएगा।
जिला व मंडल समितियों के चुनाव जनवरी के दूसरे पखवाड़े में हो सकते हैं।

Elections BJP organization postponed know when will held good plan prepared for nikay elections

भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव में फतह के बाद अब शहरी निकाय चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने एससी-एसटी, ओबीसी और महिला और सामान्य वर्ग के हिसाब से टिकट के संभावित दावेदारों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इसे लेकर सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में उनके निकाय क्षेत्रों में नामों पर चर्चा हुई।

पार्टी ने नामों पर फीडबैक लेने के लिए प्रभारियों की पहले से तैनाती कर रखी है। सभी प्रभारी जिलों में जाकर नामों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ उपचुनाव में जीत के प्लान के सफल होने के बाद अब भाजपा निकाय चुनावों में भी इसी तरह की प्लानिंग पर काम कर रही है।

इसके लिए पहले संभावित दावेदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को आधार मानकर सर्वे होगा। बताया जा रहा है कि इस बार पार्टी दो तरह के सर्वे करा सकती है। इन सर्वे के आधार पर ही टिकट का बंटवारा होगा। निगमों में ज्यादा दावेदारों की लड़ाई देखने को मिल सकती है। ऐसे में पार्टी दावेदारों से भी वन टू वन बात कर सर्वे कराएगी। जिसके लिए भाजपा ने प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+