BJP के मंडल और जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी, अब प्रदेश अध्यक्ष की बारी, जानिए कौन हैं दावेदार
उत्तराखंड भाजपा ने मंडल और जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए कई दावेदार चुनावी मैदान में हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी फिर से दावेदार माने जा रहे हैं।
महेंद्र भट्ट के अलावा विधायकों में खजानदास, विनोद चमोली का नाम लिया जा रहा है। इसके साथ ही आदित्य कोठारी और महिलाओं में दीप्ति रावत का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में है।

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने कहा कि दो तिहाई से अधिक मंडल अध्यक्षों और 19 में से 18 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद पार्टी, अब प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में पहुंच गई है। उन्होंने जानकारी दी कि आज प्रदेश के सभी 18 सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
वहीं इससे पूर्व हुए मंडल अध्यक्ष चुनावों में 220 अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया की गई । कुल 304 मंडलों में 220 मंडलों में चुनाव के बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई शेष 84 मंडलों के अध्यक्षों के नामों की भी शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पार्टी नेतृत्व की सहमति से जिला चुनाव अधिकारियों ने संबंधित जिलों में अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। ये सभी नाम, जिला स्तर पर पार्टी पर्यवेक्षकों की रायशुमारी में सामने आए नामों के पैनल में से चुने गए हैं। जिसमें सामाजिक, क्षेत्रीय, वर्गीय समीकरण का ध्यान रखते हुए, पार्टी के प्रति समर्पण और क्षमता के आधार पर निर्णय लिया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री से विचार विमर्श के बाद केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से इन नामों की घोषणा की गई है।
इससे पूर्व पार्टी में सर्वप्रथम बूथ इकाइयों का गठन कर बूथ अध्यक्ष का चुनाव किया गया। तदोपरांत तय नियमों के अनुसार 50 फीसदी से अधिक बूथ अध्यक्षों के चयन के बाद मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें अब तक कुल 304 मंडलों में से 220 पर अध्यक्ष बना दिए गए है।
चूंकि यह कुल मंडल संख्या की दो तिहाई हैं और जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया के लिए इनका मात्र 50 फीसदी से अधिक होना जरूरी था। इसी क्रम में 21 फरवरी से प्रारंभ जिला अध्यक्षों के चुनाव में सभी 19 जिलों में अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। इनमें 18 ज़िला अध्यक्षों के नामों की घोषणा जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई है ।
जिलाध्यक्षों की सूची
- उत्तरकाशी- नागेन्द्र सिंह चौहान
- चमोली -गजपाल बर्त्याल
- रूद्रप्रयाग -भारत भूषण भट्ट
- टिहरी- उदय सिंह रावत
- देहरादून -ग्रामीण मीता सिंह
- देहरादून- महानगर सिद्वार्थ अग्रवाल
- ऋषिकेश- राजेन्द्र तडियाल
- हरिद्वार- आशुतोष शर्मा
- पौडी- कमल किशोर रावत
- कोटद्वार- राजगौरव नौटियाल
- पिथौरागढ -गिरीश जोशी
- बागेश्वर -प्रभा गड़िया
- अल्मोडा -महेश नयाल
- चम्पावत -गोविन्द सामन्त
- नैनीताल -प्रताप सिंह बिष्ट
- काशीपुर- मनोज पाल
- रुड़की- डाक्टर मधु सिंह
- ऊधमसिंह नगर- कमल कुमार जिंदल












Click it and Unblock the Notifications