Election 2024: गौचर,लोहाघाट और जसपुर में गरजे राजनाथ सिंह, कांग्रेस पर कसा तंज,अब पहाड़ नहीं चढ़ सकते

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों को जिताने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की चुनावी रैली का सिलसिला जारी है। पीएम मोदी के रुद्रुपर और ऋषिकेश की चुनावी रैली के बाद आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ​ सिंह ने एक ही दिन में तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा की।

Election 2024 Rajnath Singh roared Gauchar Lohaghat Jaspur took jibe Congress can t climb mountains now

राजनाथ सिंह ने गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी के समर्थन में गौचर, अल्मोड़ा के प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में लोहाघाट और नैनीताल सीट से अजय भट्ट के पक्ष में काशीपुर में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार के कामकाज गिनाए तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब पहाड़ न​हीं चढ़ सकती है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी, भाजपा से कोई जेल नहीं गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय के भ्रष्ट्राचार का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए।

उन्होंने कहा कि ये चुनौती सिर्फ पीएम मोदी ने स्वीकारी और आज किसी के भी खाते में सीधे पैसे पहुंच जाते हैं। हर भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सैनिकों के हित में कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले हरियाणा की एक रैली में वन रैंक वन पेंशन की घोषणा कर इतिहास बना दिया और सरकार आते ही वन रैंक वन पेंशन लागू कर दिया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार मैदान में नजर आएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे। सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी रुड़की में जनसभा होगी और फिर शाम को वह देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+