ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप, पूर्व मंत्री के बाद आईएफएस अधिकारियों के घर रेड, नोट गिनने की मशीन भी पहुंची
उत्तराखंड में ईडी की रेड से खलबली मची है। पहले कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरक सिंह रावत के घर पर छापेमारी की खबर सामने आई। उसके बाद पूर्व आईएफएस अधिकारियों के आवास पर ईडी की टीमें पहुंची। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

ईडी की टीमों ने पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद और फिर आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी बुधवार को छापा मारा। इस दैरान कैनाल रोड स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है।
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने बुधवार को छापा मारा। इस दैरान कैनाल रोड स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है।
बता दें कि आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप भी लगा था। वहीं वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे। उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
#WATCH देहरादून: IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ED ने छापेमारी की। ED ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है। pic.twitter.com/135318Usq5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
इस बीच हरक सिंह के घर ईडी की छापेमारी की खबरें सामने आने के बाद कांग्रेसी नेता हरक सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं को गेट के अंदर प्रवेश नहीं करना दिया। हरक सिंह से मिलने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, सुमित ह्रदयेश, हरीश धामी समेत कई नेता मिलने पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications