Dushyant Kumar Gautam ने Ex MLA सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ कराया केस दर्ज, जानिए क्यों
Dushyant Kumar Gautam उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में सियासी बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कई संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। भाजपा भी खुलकर इस मामले में विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपियों पर जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने व दंगे फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आप को साजिश का सूत्रधार बताकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। डालनवाला थाने समेत एसएसपी और डीजीपी को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने विपक्षी दलों के साथ मिलकर दोनों आरोपियों पर गहरी साजिश करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में बताया गया कि अंकिता हत्याकांड के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उन्हें बदनाम करने के साथ ही उत्तराखंड में दंगे फैलाने की खतरनाक साजिश रची जा रही है। यही नहीं तहरीर में सीधे तौर पर कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और आम आदमी पार्टी (आप) का नाम लिया गया है।
Dushyant Kumar Gautam
उन्होंने शिकायत में कहा कि इन वीडियो को राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ फैलाया है। उन्हें अंकिता केस में झूठे तरीके से फंसाने की कोशिश की गई है। इन तमाम शिकायतों को उन्होंने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
ANKITA BHANDARI MURDER CASE
बताया गया कि इन दलों के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना तैयार की गई है। उन्होंने सभी वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक और वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपे हैं। डालनवाला पुलिस ने सोमवार को शिकायत के आधार पर बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पहले भी उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ अपना एक वीडियो जारी किया था। जिसमें वो कथित तौर वीआईपी से लेकर तमाम तरह के खुलासे की बात करती दिखी। जिसके बाद से वीआईपी प्रकरण को लेकर कांग्रेस समेत कई संगठन सीबीआई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications