मशीन में तकनीकी खराबी के चलते रूका खुदाई का काम, रेस्क्यू साइट पर ही रात गुजारेंगे CM धामी
उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में चल रहा ड्रिलिंग का काम फिर से रुक गया है। यहां सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन गुरुवार रात को ऑगर मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से ड्रिलिंग का काम फिर से रुक गया है।
अभी तक कुल 46.8 मीटर सुरंग के भीतर ड्रिलिंग हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मशीन को रिपेयर किया जा रहा है, इसे ठीक होने में कुछ घंटे लगेंगे। अगर कोई और दिक्कत नहीं हुई तो एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन कल सुबह 9 बजे से फिर से शुरू हो जाएगा।

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रात को घटनास्थल पर ही रुकने का फैसला लिया है ताकि वह रेस्क्यू ऑपरेशन के आखिरी चरण को मॉनिटर कर सके।
मुख्यमंत्री धामी रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए यहां पर रात में रुकेंगे। उन्होंने यहां पर अस्थायी कैंप ऑफिस तैयार करवाया है, ताकि उनके रोजमर्रा के काम में किसी भी तरह की कोई बाधा ना आए। अधिकारियों ने बताया कि फैसला लिया गया है कि इगास त्योहार को नहीं मनाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री को इस त्योहार में हजारों लोगों के साथ शामिल होना था , जिसे रद्द कर दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री आवास पर इस त्योहार को मनाने के लिए पहुंचे थे उन्होंने इस त्योहार को बेहद साधारण तरीके से मनाया और गो माता की प्रार्थना की। इस मौके पर लोगों ने श्रमिकों के जल्द से जल्द सही सलामत बाहर आने की प्रार्थना की।
इसके साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो गुरुवार की दोपहर तक श्रमिक बाहर आ जाएंगे। इससे पहले बुधवार की एनडीआरएफ के सदस्य लेफ्टिनंट सैयद अता हसनैन ने कहा कि गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू होगा। इसकी तय टाइमलाइन कोई नहीं दे सकता है लेकिन हम युद्धस्तर पर इस ऑपरेशन को चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications