उत्तराखंड के सरकारी विभाग के दफ्तर में ड्रेस कोड लागू, जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज में एंट्री बंद, बताई ये वजह
उत्तराखंड के एक सरकारी विभाग में कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों को शर्ट और पेंट पहनकर ही एंट्री मिलेगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों को स्पोर्ट्स शूज के साथ काम ना करने के आदेश जा
उत्तराखंड के एक सरकारी विभाग में कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों को शर्ट और पेंट पहनकर ही एंट्री मिलेगी। इतना ही नहीं कर्मचारियों को स्पोर्ट्स शूज के साथ काम ना करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए फॉर्मल शूज पहनकर ही आने को कहा गया है।

उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने कर्मचारियों के ऑफिस में जींस-टीशर्ट, स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने पर रोक लगा दी है। सभी को ड्रेस कोड के हिसाब से दफ्तर आने के लिए कहा गया है। इसमें शर्ट, पेंट और लेदर शूज पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल की ओर से मंगलवार को सभी अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं। शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है।
ऐसे में कर्मचारियों के लिए जारी ड्रेस कोड में पुरुष कर्मचारियों के लिए पेंट शर्ट व चमड़े के जूते तो महिला कर्मचारियों के लिए सूट या साड़ी आदि परिधान पहनकर ही कार्यालय आएंगे। कार्यालय से बाहर शासन या दूसरी बैठकों में कर्मचारी या अधिकारी इसी तरह के परिधान में बैठक में शामिल होंगे।
आपको बता दें कि शासन स्तर से भी कई बार ड्रेस कोड लागू करने की बात की जाती रही है। लेकिन इस तरह की पहल पहली बार किसी सरकारी दफ्तर ने की है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications