Draupadi Ka Danda avalanche: 1 साल बाद मिला एक और शव, हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 28
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रोपदी का डांडा हिमस्खलन की घटना में 1 साल बाद एक पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है, जबकि अब भी एक लापता चल रहा है। द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में अब तक 27 शव बरामद हो चुके थे। एक अन्य शव मिलने से अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 हो गई है। जबकि एक लापता हैं।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाए गए खोज बचाओ अभियान में लापता चल रहे दो पर्वतारोही में से एक पर्वतारोही का शव बरामद हो गया है। गुरुवार को इस हादसे में लापता हुए दो लोगों में से एक का शव बरामद हो गया है।
चार अक्तूबर 2022 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2022 को 29 पर्वतारोही हिमस्खलन की जद में आए थे। जिनमें से 27 शव बरामद किए गए थे।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद आज गुरुवार को एक लापता पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है। दूसरा पर्वतारोही अब भी लापता है। अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 हो गई है। उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। गुरुवार को एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त विनय पंवार के रूप में हुई। दूसरे लापता प्रशिक्षु पर्वतारोही की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications