चुनावी साल में उत्‍तराखंड बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है विधायक का डीएनए प्रकरण

एक साल से चल रहा विवाद, चुनाव में बीजेपी की बढेंगी मुश्किलें

देहरादून, 3 सितंबर।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से प​​​हले द्वाराहाट विधायक महेश नेगी का प्रकरण बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसके बाद यह केस हाईप्रोफाइल बनता जा रहा है। मामला अब सीएम दरबार तक पहुंच गया है। ऐसे में राजनीति भी गर्मा गई है। वि​धायक पर डीएनए जांच से भागने का आरोप पीड़िता ने लगाया है।

DNA case of MLA may increase troubles for Uttarakhand BJP in election year

1 साल से विवादों में है मामला
द्वाराहाट विधानसभा से बीजेपी के विधायक महेश नेगी की पत्नी ने अगस्त 2020 में एक महिला पर विधायक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुकदमा नेहरू कॉलोनी में दर्ज किया गया था। इसके बाद महिला ने विधायक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। जब महिला की कंप्लेन नहीं लिखी गई तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर छह सितंबर 2020 को नेहरू कॉलोनी थाने में ही विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में नेहरू कॉलोनी पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। लेकिन इसके बाद तत्कालीन आईजी रेंज ने मामले के फिर जांच को महिला थाना श्रीनगर ट्रांसफर किया । महिला ने स्थानीय कोर्ट में अपनी बेटी के डीएनए के साथ विधायक का डीएनए मैच कराने को प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर कोर्ट ने आदेश भी दिया, लेकिन विधायक ने ऊपरी अदालत से स्टे ऑर्डर ले आया। कोर्ट सरकार को पांच अक्तूबर तक मामले की जांच रिपोर्ट शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दे चुका है। पीड़िता की तरफ से एक बार फिर विधायक महेश नेगी की डीएनए जांच करवाने की मांग कोर्ट से की गई। साथ ही कोर्ट से निवेदन किया गया कि पूर्व में दिये गए स्टे ऑर्डर को भी करने की मांग की है। इधर कांग्रेस चुनावी साल में विधायक पर लगाए गए आरोपों को लेकर चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

डीएनए प्रकरण से बचना बीजेपी के लिए मुश्किल

चुनावी साल में कोई भी राजनैति‍क दल पार्टी के नेताओं पर किसी भी तरह के आरोपों को लेकर जनता के बीच जाने सेे बच रही हैा ऐसे में एक विधायक पर महिला के दुष्‍कर्म जैसे गंभीर आरोप बीजेपी के लिए चुनावी सााल मेंं आफत कर सकती हैा कांग्रेस भी विधायक का डीएनए कराने की मांग कर रही हैा जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हाेे सकेा उत्‍तराखंड की राजनीति में डीएनए प्रकरण पहले भी चर्चाओं में रहा हैा जब कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व सीएम एनडी तिवारी भी डीएनए प्रकरण में घि‍रे थे, डीएनए जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही विवाद खत्‍म हुआ थाा लेकिन अब कांग्रेस को बीजेपी पर हमला करने का मौका मिला हैा कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी अपने विधायक को बचा रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी रतूड़ी का कहना है

ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ बीजेपी बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने की जगह अपने विधायक को बचाने का काम कर रही है। बीजेपी अपने विधायक पर डीएनए कराने का दवाब तक नहीं बना पा रही है। इससे पहले भी बीजेपी के कई नेताओं पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन बीजेपी अपने नेताओं को बचाने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+