देहरादून में अवैध मदरसों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश,जानिए किन बिंदुओं पर होगी जांच
dehradun madrasa: देहरादून में अवैध मदरसों पर प्रशासन ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। डीएम सविन बंसल ने देहरादून में संचालित अपंजीकृत मदरसों के सम्बन्ध बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को ऐसे मदरसे जो पंजीकृत नही है, के संचालन की डिटेल तलब की है।
डीएम ने इस कार्य में जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी और शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए मदरसों का सर्वे कर नियमानसुार कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों एवं अन्य सेंन्टर की समुचित विवरण उपलब्ध करायेंगे। तथा जो मदरसे पंजीकृत हैं उनमें मानकों का परिपालन की स्थिति यथा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि समुचित रिर्पोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगे। डीएम ने देहरादून में संचालित अवैध मदरसों के सम्बन्ध बैठक की।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब पुलिस प्रदेश में मदरसों का वेरिफिकेशन करेगी। साथ ही मदरसों में अवैध फंडिंग को लेकर भी जांच की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समिति भी बनाई गई है।
यह भी देखा जाएगा कि मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चे तो नहीं पढ़ रहे हैं। साथ ही जिले में डीएम की अध्यक्षता में समिति भी बनाई गई है। इसमें सभी विभाग मिलकर मदरसों की जांच करेंगे। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों और अन्य सेंन्टर की डिटेल उपलब्ध करायेंगे। इसमें जो मदरसे पंजीकृत हैं उनमें मानकों का पालन की स्थिति एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि रिर्पोर्ट देने का काम करेंगे।
-
नवरात्र, अलविदा जुम्मे व ईद पर हुड़दंग और और अराजकता फैलाने वाले जाएंगे जेल, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान -
धामी मंत्रिमंडल का विस्तार: लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण, जानिए किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ -
LPG Gas Crisis 93 हजार का बैकलॉग, एक दिन में 24 हजार की आपूर्ति, जानिए क्यों बढ़ रहा बैकलॉग, सामने आई बड़ी वजह -
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications