DIWALI 2025: दिवाली से पहले देहरादून की हवा जहरीली, क्या है हाल, ड्रोन से कंट्रोल करने की पहल, जानिए कैसे

DIWALI 2025: दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार दीपावली का पर्व 20 और 21 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में दोनों दिन आतिशबाजी होगी। हालांकि आतिशबाजी कई दिनों से जारी है। जिस कारण दीपावली से पहले देहरादून की हवा जहरीली हो गई है।

घंटाघर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 तक पहुंच गया है, जो सामान्य से अधिक है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दीपावली पर प्रदूषण दोगुना हो सकता है। बीते कुछ दिनों से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) लगातार खराब हो रहा है।

DIWALI 2025 Dehradun air toxic before what situation initiative control drones find out how

बीते शनिवार को घंटाघर क्षेत्र का एक्यूआइ 171 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य सीमा से कहीं अधिक है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दीपावली के दिन प्रदूषण का स्तर दोगुना पहुंच सकता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सांस और फेफड़ों के मरीजों के लिए हालात खतरनाक हो सकते हैं।

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और प्रदूषण कणों को वायुमंडल से हटाने के लिए शहर के नौ स्थलों जैसे घंटाघर, आइएसबीटी, राजपुर रोड और अन्य प्रमुख स्थलों पर ड्रोन उड़ाए जाएंगे। ड्रोन से पानी की फुहारें छोड़ी जाएंगी। जहां भी अधिक धुआं नजर आएगा, वहां नियमित रूप से ड्रोन उड़ाए जाएंगे। इसी तरह ऋषिकेश में भी ड्रोन उड़ाने के लिए चार स्थल चिह्नित किए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नागरिकों से ग्रीन पटाखे जलाने और नियंत्रित संख्या में ही पटाखे उपयोग करने की अपील की है।

  • सर्द मौसम में हवा की गति धीमी पड़ने और पटाखों के धुएं के कारण वायुमंडल में धूल और धुएं के कण (PM 2.5 व PM 10) ठहर जाते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता और गिर जाती है।
  • उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदेश के 13 शहरों में वायु गुणवत्ता की 24 घंटे निगरानी शुरू की है। यह थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक की जा रही है।
  • देहरादून में इसके लिए घंटाघर, नेहरू कॉलोनी और दून विवि क्षेत्र में मापन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
  • वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निकायों के माध्यम से सड़क पर पानी का छिड़काव, ई-रिक्शा द्वारा जनजागरूकता अभियान और सोशल मीडिया के जरिए अपीलें चलाई जा रही हैं।

क्या कहता है एक्यूआई

  • शून्य से 50, अच्छा
  • 51 से 100, संतोषजनक
  • 101 से 200, मध्यम
  • 201 से 300, बुरी
  • 301 से 400 बहुत बुरी
  • 401 व अधिक, अति गंभीर
  • 150 से अधिक एक्यूआइ सांस के रोगियों के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+