Diwali 2023: दिवाली के लिए सजाए गए बदरीनाथ व केदारनाथ, 10 कुंतल फूलों से सजा बैकुंठ धाम, ये है तैयारी
Diwali 2023: दिवाली पर्व के लिए बदरीनाथ मंदिर को 10 कुंतल और केदारनाथ धाम को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। दिवाली पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए मंदिर समिति ने खास तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि मौसम का मिजाज बदलने से परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

दिवाली के बाद चारों धाम के कपाट बंद होने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। चारधामों के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा छह माह के शीतकाल के लिए बंद रहेगी। गंगोत्री धाम के अन्नकूट पर्व पर 14 नवंबर, केदारनाथ और यमुनोत्री के 15 नवंबर को भैया दूज पर कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
जबकि बद्रीनाथ के 18 नवंबर को शीतकाल के लिए कपाट बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले धामों को विशेष रुप से सजाया जा रहा है। मंदिर समिति की ओर से मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर कर रहे हैं। मंदिर के चारों तरफ फूल मालाएं लगाई गई हैं।
चारधाम यात्रा का इस साल का सीजन अब अंतिम पड़ाव में है। अब तक चारधामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार कर चुका है, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा इस बार केदारनाथ में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
बद्रीनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री में भी इस बार रिकॉर्ड बन गया है। साथ ही पहली बार मंदिर समिति की ओर से बनाई गई व्यवस्था में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 51 हजार से अधिक वीआईपी दर्शन करने पहुंचे। जिससे मंदिर समिति को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications